निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर फाल्स सीलिग गिरी

नगर निगम के प्रशासकीय कांप्लेक्स में निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर खस्ताहाल फॉल्स सीलिग पूरी तरह से धराशायी हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:01 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:01 AM (IST)
निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर फाल्स सीलिग गिरी
निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर फाल्स सीलिग गिरी

जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम के प्रशासकीय कांप्लेक्स में निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर खस्ताहाल फॉल्स सीलिग पूरी तरह से धराशायी हो गई है। फाल्स सीलिग दो-तीन बार पहले भी गिर चुकी है। फाल्स सीलिग में मोटे-मोट चूहे भी घुसे हैं जो इसे खराब करने का काम कर रहे हैं। हालांकि अब फाल्स सीलिग को बदला जाना है और इसके लिए ठेकेदार के करिदें काम कर रहे थे। फाल्स सीलिग को हलके-हलके गिराया जा रहा था लेकिन अचानक ही करीब 30 फुट एरिया में फाल्स सीलिग एकदम से गिर गई। गनीमत यह रही कि किसी मुलाजिम को चोट नहीं आई है। फाल्स सीलिग गिरने से फ‌र्स्ट फ्लोर का कारिडोर पूरी तरह से ब्लाक हो गया। इससे पहले नगर निगम के काउंसलर रूम की फाल्स सीलिग भी पूरी तरह गिर चुकी है तब एक मुलाजिम को चोट भी पहुंची थी। कई जगह से फाल्स सीलिग हलके-हलके गिरती आ रही है। बिल्डिंग ब्रांच के एक कमरे में आग से भी फाल्स सीलिग को नुकसान पहुंचा था।

नई इमारत को बने ज्यादा साल नहीं हुए लेकिन इसके रखरखाव पर बार-बार काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। खासकर पब्लिक के इस्तेमाल के लिए बनाए गए शौचालयों की हालत जयादा खराब है। निगम ने पिछले साल 10 लाख रुपये इमारत पर खर्च किए हैं लेकिन इसका फायदा नहीं मिला। अब निगम ने एक बार फिर इमारत के रखरखाव के लिए 50 लाख का बजट बनाया है। मेंटिनेंस के लिए टेंडर लगाया जा रहा है। इसे लेकर ठेकेदारों में भी हैरानी है कि आखिर इतना पैसा किस काम पर खर्च किया जाना है। हर साल लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद इमारत की हालत बिगड़ रही है। कई अफसरों के कमरों को ठीक करने के लिए भी लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी