Jalandhar Today 18th October 2021 : देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

Jalandhar Today News जालंधर में फेस्टिवल सीजन को लेकर देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। लोगों को एक ही छत तले तमाम तरह की खरीदारी का अवसर दिया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:29 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:29 AM (IST)
Jalandhar Today 18th October 2021 : देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 10 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 18 सितंबरको 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है

एग्जीबिशन

फेस्टिवल सीजन को लेकर देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन सुबह 10 बजे से। जिसमें एक ही छत तले तमाम तरह की खरीदारी का अवसर दिया जाएगा।

आर्य समाज मंदिर में जिलेभर से जुटेंगे आर्य समाज के सदस्य

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन रविवार को सुबह 9 बजे से होगा। जिसका आगाज हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत जिले भर से पहुंचे आर्य समाज के परिवार सत्संग, कथा व प्रवचन में शामिल होंगे।

राशन वितरण समारोह

मां भगवती सेवा समिति तरफ से राशन वितरण समारोह का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें 200 परिवारों को फ्री राशन दिया जाएगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9‌ बजे से होगा। इस दौरान लोगों कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर बर्तन बाजार में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा। इससे पूर्व नवग्रह पूजन तथा भूमि पूजन किया जाएगा।

भागवत कथा

गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में श्री मद् भागवत कथा का आयोजन बाद दोपहर 3 बजे से।

-------------

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 375वें दिन में पहुंचा।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 371वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 381वें दिन में करेंगे रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 343वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

chat bot
आपका साथी