चीमा ने दोहराया, हर महिला को मिलेगा एक हजार

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वोटरों को लुभाने के लिए आ रहे आम आदमी पार्टी के नेता एक से दावे कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:52 PM (IST)
चीमा ने दोहराया, हर महिला को मिलेगा एक हजार
चीमा ने दोहराया, हर महिला को मिलेगा एक हजार

जागरण संवाददाता, जालंधर

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वोटरों को लुभाने के लिए आ रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास कहने को कुछ नया नहीं है। पंजाब में आप की सरकार बनने पर दिल्ली माडल लागू करने और महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार दिए जाने का गुणगान ही हो रहा है।

नार्थ हलके में विधायक सर्वजीत कौर माणुके के बाद सोमवार को पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा जालंधर कैंट हलके में लोगों के साथ संपर्क करने के लिए पहुंचे थे। जालंधर कैंट हलका इंचार्ज ओलंपियन सुरिदर सिंह सोढी की तरफ से खुरला किगरा में सभा आयोजित की गई थी। सुरिदर सिंह सोढी एवं हरपाल सिंह चीमा ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर बढि़या सेहत सुविधाएं, सस्ती बिजली, बेहतर शिक्षा और उसके साथ हर परिवार की 18 साल के उपर की महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर रमणीक सिंह रंधावा, आत्म प्रकाश बबलू, डा. शिव दयाल माली, डा. संजीव शर्मा, दर्शन लाल भगत, अब्दुल बाहरी, इकबाल सिंह ढींढसा, जोगिदर पाल शर्मा, आइएस बग्गा, बलवंत भाटिया, गुरनाम, सतनाम, रमन कुमार बंटी, डा. इंदरबीर सिंह, संजीव भगत, अजय ठाकुर, बलबीर सिंह, सुभाष शर्मा, नरेश शर्मा, सुभाष प्रभाकर, मनोज पुंज, इंद्रवंश चड्ढा व मुख्तियार सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी