जालंधर में नगर निगम की एंट्री पर पुलिस तैनात, अब बिना मास्क के नहीं जा सकेंगे अंदर

जालंधर में नगर निगम में अब बिना मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी। नगर निगम मुख्यालय में एंट्री के दो रास्तों में से एक को पक्के तौर पर बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ एक रास्ते से ही एंट्री होगी और वहां पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:15 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:15 AM (IST)
जालंधर में नगर निगम की एंट्री पर पुलिस तैनात, अब बिना मास्क के नहीं जा सकेंगे अंदर
जालंधर में नगर निगम में अब बिना मास्क के नहीं मिलेगी एंट्री।

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पंजाब में हुए मिनी लाकडाउन की गाइडलाइन के तहत नगर निगम में भी कायदे कानूनों का पालन सख्ती से कराने का अभियान शुरू हो गया है। नगर निगम मुख्यालय में एंट्री के दो रास्तों में से एक को पक्के तौर पर बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ एक रास्ते से ही एंट्री होगी और वहां पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है। बिना मास्क के कोई भी निगम दफ्तर में एंट्री नहीं कर पाएगा चाहे वह उपभोक्ता हो या नगर निगम का मुलाजिम।

यह भी पढ़ें- Mini Lockdown in Jalandhar : जालंधर के बाजार हुए सुनसान, गलियों में गूंज रहे पुलिस के हूटर

निगम की एंट्री पर ही हर आने वाले का बुखार चेक होगा और हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। जिसे बुखार होगा उसे एंट्री नहीं दी जाएगी और ना ही मास्क पहने बिना कोई प्रवेश करेगा। निगम की सभी ब्रांच में भी मुलाजिमों की गिनती 50 फीसद कर दी गई है और किस दिन किस डिपार्टमेंट में काम होगा यह भी शेड्यूल बन गया है।

यह भी पढ़ें- भोले शंकर की भक्ति व योग है विधायक बेरी की शक्ति, दोस्ती को मानते हैं सबसे बड़ी ताकत

दिलकुशां मार्केट में शारीरिक दूरी के नियम तार-तार

जिला प्रशासन की नीतियों के अनुसार दवाइयों की दुकानों को लाकडाउन की हद से बाहर रखा गया है। वहीं दिलकुशां मार्केट खुली होने की वजह से यहां लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। मार्केट के अंदर व बाहर ग्राहकों की भीड़ बढऩे की वजह से शारीरिक दूरी रखने की नीतियों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस वजह से कई दवा विक्रेता भी मार्केट में प्रवेश करने से कतराते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने मार्केट के प्रवेश द्वारों पर बेरिकेड्स लगाए हैं। पुलिस प्रशासन भीड़ कम को करने में असफल साबित हो रहा है। मार्केट के प्रधान रिशु वर्मा का कहना है कि दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को शारीरिक दूरी बनाने के लिए जागरूक किया जाता है, लेकिन ग्राहक मानने को तैयार नहीं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी