सिविल अस्पताल करतारपुर में कर्मचारियों की दूसरे दिन भी रही हड़ताल

शुक्रवार को सिविल अस्पताल करतारपुर में कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों की कलमछोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 06:38 PM (IST)
सिविल अस्पताल करतारपुर में कर्मचारियों की दूसरे दिन भी रही हड़ताल
सिविल अस्पताल करतारपुर में कर्मचारियों की दूसरे दिन भी रही हड़ताल

संवाद सहयोगी, करतारपुर :शुक्रवार को सिविल अस्पताल करतारपुर में कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों की कलमछोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल परिसर में रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान अस्पताल का कार्य प्रभावित हुआ।

हड़ताल के दौरान पंजाब राज्य फार्मेसी एसोसिएशन जालंधर के जनरल सेक्रेटरी शरनजीत बावा ने प्रदर्शन दौरान कैप्टन सरकार से चुनावी वादे पूरे करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश सिंह गिल, राजविदर कौर प्रधान एएनएम यूनियन, बलविदर काहलों, हरप्रीत सिंह, बलजीत कुमार, पवन कुमार, इंदिरा देवी, जगजीत कौर, अमिशा शर्मा, डॉक्टर बजिदर सिंह, डॉक्टर जैक्शन, विजय कुमार, बीईई शरणदीप सिंह, दर्शन सिंह, रवि कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी