डॉक्टर पर इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की फोटो एडिट कर अश्लील बनाने के आरोप

डॉक्टर पर महिलाओं की फोटो लेकर फोटोशॉप से अश्लील फोटो के साथ जोड़कर रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने के आरोप लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:47 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 05:47 AM (IST)
डॉक्टर पर इलाज के लिए आने वाली महिलाओं  की फोटो एडिट कर अश्लील बनाने के आरोप
डॉक्टर पर इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की फोटो एडिट कर अश्लील बनाने के आरोप

जागरण संवाददाता, जालंधर : सोढल रोड निवासी एक डॉक्टर पर इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की फोटो लेकर फोटोशॉप से अश्लील फोटो के साथ जोड़कर रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने के आरोप लगे हैं। इस डॉक्टर की शिकार बनीं एक महिला ने इस संबंधी थाना आठ में शिकायत दी है। पुलिस डॉक्टर का लैपटॉप जब्त करके ले आई लेकिन मामला महिला के यौन उत्पीड़न के संगीन अपराध का होने के बावजूद कोई केस दर्ज नहीं हुआ। महिला ने पुलिस पर समझौते का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। काली करतूत का भेद खुलने के बाद डॉक्टर अपने अड्डे से फरार है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह उक्त डॉक्टर के पास अक्सर दवा लेने जाती थी। वह उसे बहन कहता था। महिला ने कहा कि डॉक्टर ने उसकी व उसके पति की फोटो एडिट करके अश्लील बना दी और उसे अपने फोन, लैपटॉप व पैन ड्राइव में रखा है। यह फोटो उसने उसके मायके व ससुराल परिवार को भी भेज दी। उन पर गलत इल्जाम लगाए जा रहे हैं। डॉक्टर मोहल्ले में उन्हें बदनाम करता है। गालीगलौच व अपशब्द कहता है। वह पति को भी नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। महिला ने उक्त डॉक्टर पर गर्भपात व लिग जांच के भी गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसके पास जो भी अश्लील फोटो हैं, उन्हें जब्त कर इंसाफ दिलाया जाए। लैपटॉप जब्त कर लिया है, जांच जारी है : एसएचओ

थाना आठ के एसएचओ सुखजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस ने डॉक्टर का लैपटॉप जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। जिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वो अभी फरार है। लैपटॉप की जांच कब तक पूरी होगी? इस पर एसएचओ ने कहा कि इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है या खुद कर रहे, इस पर एसएचओ ने कहा कि जांच के बारे में नहीं बता सकते। कार्रवाई की जगह पुलिस के समझौते की कोशिश के सवाल पर एसएचओ ने कहा कि पुलिस ऐसा कुछ नहीं कर रही है, अगर कोई ऐसा कह रहा है तो कहता रहे। बुधवार को जन्माष्टमी की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी