एजुयूथ संस्था ने ठंडे मीठे जल की छबील लगाई, पौधे बांटे

श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर किसान आंदोलन को समर्पित समाजसेवी संस्था एजुयूथ फाउंडेशन के सरपरस्त प्रोफेसर कंवर सरताज सिंह ने साथियों समेत ठंडे मीठे जल की छबील लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:27 PM (IST)
एजुयूथ संस्था ने ठंडे मीठे जल की छबील लगाई, पौधे बांटे
एजुयूथ संस्था ने ठंडे मीठे जल की छबील लगाई, पौधे बांटे

संवाद सूत्र, भोगपुर : श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर किसान आंदोलन को समर्पित समाजसेवी संस्था एजुयूथ फाउंडेशन के सरपरस्त प्रोफेसर कंवर सरताज सिंह ने साथियों समेत ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। इस दौरान स्वच्छ पर्यावरण के लिए 300 पौधे बांटे गए जिसकी शुरुआत एडीसी जसवीर सिंह, डीएसपी हरविदर सिंह व पंजाब राज बिजली बोर्ड के एडीशनल एसई परमजीत सिंह ने की।

इस मौके पर परमप्रीत गिल, गुरकीरत तूर, गुरिदर चीमा, हिम्मत संधू, उज्ज्वलदीप सिंह, अमरजीत मुल्तानी, विशाल, नवीन, रवनीत सिंह, सन्नी वालिया, जसकरन मल्ली, गुरजोत मल्ली, हरवीर सिंह, दिनकर डोगरा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी