Jalandhar Today 16th October 2021 : जालंधर में आज इस जगह होगा दशानन का दहन, जानिए और क्या खास है

जालंधर में विजयदशमी एक दूसरे दिन शनिवार को भी दशानन का दहन किया जाएगा। इस क्रम में शैलर वाली ग्राउंड तिलक नगर में रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा।‌ इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो विभिन्न इलाकों से होते हुए दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:26 AM (IST)
Jalandhar Today 16th October 2021 : जालंधर में आज इस जगह होगा दशानन का दहन, जानिए और क्या खास है
जालंधर में आज तिलक नगर में दशानन का दहन होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 16 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

आज भी होगा दशानन का दहन

विजयदशमी एक दूसरे दिन शनिवार को भी दशानन का दहन किया जाएगा। इस क्रम में शैलर वाली ग्राउंड तिलक नगर में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा।‌ इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। इस जगह पर पिछले लंबे अर्से से विजयदशमी के दूसरे दिन दशहरा मनाया जाता है। इसी परंपरा के तहत दोपहर 2 से दशहरा उत्सव की शुरुआत होगी।

यात्रा के लिए रवाना होगा जत्था

भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर रामतीर्थ आश्रम अमृतसर के लिए अली मोहल्ला से जत्था रवाना होगा।  दोपहर 12 बजे भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना के उपरांत जत्थे की रवानगी की जाएगी।

भगवान शनि पूजन

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी की तरफ से भगवान शनि देव पूजन का आयोजन रात 7 बजे से होगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

भजन संध्या

प्राचीन हनुमान मंदिर हवन यज्ञ भजन संध्या शाम 7 बजे से।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 373वें दिन में पहुंचा।

टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 369वां दिन।

कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 379वें दिन में करेंगे रोष प्रदर्शन सुबह 10 बजे।

निरंतर 341वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

जिला कांप्लेक्स में जम्हूरी किसान सभा के दन रात का धरना को 340वें दिन में पहुंच गया।

मंचन

आज किया जाएगा दशहरा ग्राउंट में भरत मिलाप का मंचन, समय सायं 7.00 बजे।

chat bot
आपका साथी