Punjab: रेहड़ी पर चिकन खाते समय 'घूरा' तो शराबी ने किशोर पर उड़ेल दी खौलते तेल की कढ़ाही, 2 दिन बाद बताई आपबीती

किशोर ने बताया कि वह अपने चाचा और एक दोस्त के साथ काजी मंडी चौक पर चिकन खाने गया था। उस समय दुकान पर बिल्ला और उसका साथी शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने घूरने का आरोप लगाते हुए उस पर खौलता तेल उड़ेल दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:33 AM (IST)
Punjab: रेहड़ी पर चिकन खाते समय 'घूरा' तो शराबी ने किशोर पर उड़ेल दी खौलते तेल की कढ़ाही, 2 दिन बाद बताई आपबीती
पुलिस ने आरोपित संतोषी नगर के राहुल उर्फ बिल्ला और उसके साथी पर केस दर्ज किया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, जालंधर। काजी मंडी इलाके में एक रेहड़ी पर चिकन खाने के दौरान हुए विवाद में शराबी ने अपने साथी के साथ मिलकर 17 साल के किशोर पर उबलते तेल की कढ़ाही उड़ेल दी। घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके गले, दोनों हाथ पेट और सीने का हिस्सा बुरी तरीके से झुलस गए हैं। घटना के दो दिन बार पुलिस को किशोर अपने बयान दे पाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित संतोषी नगर के राहुल उर्फ बिल्ला और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। घायल को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें उनके संभावित ठिकानों पर रेड कर रही हैं। वहीं मामले में शामिल दूसरे आरोपित के अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

घटना के 2 दिन बाद दर्ज हुए बयान

पुलिस को दिए बयानों में किशोर ने बताया कि वह अपने चाचा और एक दोस्त के साथ काजी मंडी चौक पर चिकन खाने गया था। उस समय दुकान पर बिल्ला और उसका साथी शराब पी रहे थे। चिकन खाने के दौरान बिल्ला ने अचानक ही उससे यह कहना शुरू किया कि तुम मुझे क्यों घूर रहे हो। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो बिल्ला ने पहले तो मारपीट की और फिर दुकान वाले को धक्का देकर उबलते हुए तेल की कढ़ाही उसके ऊपर उड़ेल दी। घटना के 2 दिन बाद जब उसकी हालत स्थिर हुई तो पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Health Tips: मानसून में संक्रमण से होने वाली बीमारियां बढ़ी, खानपान में सावधानी बरत इस तरह करें बचाव

यह भी पढ़ें - CLAT Result 2021: पंजाब के मनहर बांसल ने किया टॉप, कड़े अनुशासन ने दिलाई सफलता

chat bot
आपका साथी