जालंधर में डा. महिंदरजीत सिंह 100 परिवारों के साथ आप में हुए शामिल, प्रधान राजविंदर कौर की अगुआई में की सदस्यता ग्रहण

जालंधर में डा. महिंदरजीत सिंह ने अपने साथ 100 परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला प्रधान राजविंदर कौर तथा जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने लोगों से अपील की कि पंजाब की तस्वीर बदलनी है तो आप का साथ दें।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:29 PM (IST)
जालंधर में डा. महिंदरजीत सिंह 100 परिवारों के साथ आप में हुए शामिल, प्रधान राजविंदर कौर की अगुआई में की सदस्यता ग्रहण
जालंधर में डा. महिंदरजीत सिंह 100 परिवारों के साथ आप में शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में डॉ. महिंदरजीत सिंह ने अपने साथ 100 परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला प्रधान राजविंदर कौर तथा जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया की महिंदरजीत सिंह पेशे से दांतों के डॉक्टर हैं और लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर थे। डॉक्टर महिंदरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी दिल्ली के कामों से प्रभावित हो कर पार्टी ज्वाइन की। डॉक्टर महिंदरजीत सिंह ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सस्ती बिजली और भ्रष्टाचार को केजरीवाल ने नियंत्रित किया। उसी तरह पंजाब में भी उसी तर्ज पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों से अपील करते हैं कि अगर पंजाब की तस्वीर बदलनी है तो आम आदमी पार्टी का साथ दें।

राजविंदर कौर और सुरिंदर सिंह सोढी ने डा. महिंदरजीत सिंह जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया तथा उनके बारे में आए हुए मेहमानों को जानकारी दी। इस मौके पर जिला सेक्रेटरी सुभाष शर्मा, आत्म प्रकाश बबलू, डॉक्टर संजीव शर्मा, जोगिंदर पाल शर्मा,सुभाष शर्मा, इकबाल सिंह ढींडसा, रमन कुमार बंटी वार्ड नं 43, प्रोमिला कोहली, वरुण सज्जन, रिक्की मनोचा, जसपाल सिंह लखविंदर सिंह,मनमोहन ठाकुर, रॉबी चंदन, पृथ्वी पाल सिंह मिन्हास, महिंदर सिंह मिन्हास, त्रिलोचन सिंह सोंधी, ध्रुव मोदी मौजूद थे।

प्रभातफेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जालंधर। कार्तिक मास पर श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग से निकाली गई प्रभातफेरी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बालकृष्ण क्वात्र के निवास स्थान ग्रेटर कैलाश पहुंची। इसका आगाज केवल कृष्ण, रेवती रमण गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, विजय सगड़, मनोज कौशल व करतार सिंह ने गुरु वंदना व वैष्णव वंदना के साथ किया। इस मौके पर उनके साथ टीएल गुप्ता, दीपक क्वात्र, गौरव क्वात्र, परीक्षित क्वात्र, सुमित बंसल, ओम भंडारी, राजीव ढींगरा, अजय अग्रवाल, हेमंत थापर, देवेंद्र शर्मा, घनश्याम राय, दक्ष, प्रेम, करणवीर, ललित अरोड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी