डॉ. अंबुज सूद बने रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस के नए प्रेसीडेंट, मानवता की सेवा करने को किया प्रेरित

चीफ गेस्ट रोटेरियन गुरजीत सिंह सेखों ने डॉ. अंबुज सूद को क्लब का कलर पहना कर सम्मानित किया। डॉ. सूद ने सबको मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने बोर्ड मेंबर्स और कमेटी चेयरपर्सन को चीफ गेस्ट से सम्मानित करवाया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:40 PM (IST)
डॉ. अंबुज सूद बने रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस के नए प्रेसीडेंट, मानवता की सेवा करने को किया प्रेरित
रोटेरियन डॉ. अंबुज सूद को रोटरी क्लब का नया प्रधान चुना गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस ने क्लब की 25वीं  इंस्टॉलेशन सेरिमनी में रोटेरियन डॉ. अंबुज सूद को क्लब का नया प्रधान चुना है। समारोह के मुख्य अतिथि व इंस्टॉलिंग ऑफिसर रोटेरियन गुरजीत सिंह सेखों थे। मंच संचालन क्लब मेंबर्स जतिंदर कौर, शैली सरीन, गीतिका नरूला, डॉ नूपुर सूद व रुचि जैन ने बखूबी किया। क्लब के सीनियर मेंबर रोटेरियन डॉ. टीएस रंधावा ने बताया की क्लब का गठन 1997 में हुआ था। वह उस समय क्लब के फर्स्ट सेक्रेटरी बने थे। वह अब भी क्लब में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। 

पिछले साल के प्रधान रोटेरियन अनिल सलवान ने पिछले साल किए गए प्रोजेक्ट और बाकी कार्यों की जानकारी दी। चीफ गेस्ट रोटेरियन गुरजीत सिंह सेखों ने डॉ. अंबुज सूद को क्लब का कलर पहना कर सम्मानित किया। डॉ. सूद ने सबको मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने बोर्ड मेंबर्स और कमेटी चेयरपर्सन को  चीफ गेस्ट से सम्मानित करवाया। क्लब सेक्रेटरी जतिन दत्ता ने सबको आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बताया। क्लब के ट्रेनर अमृतपाल सिंह लूथरा ने सभी मेंबर्स को क्लब को अपना मान कर काम करने का संदेश दिया। 

चीफ गेस्ट ने आए हुए सभी टीम मेंबर्स को रोटरी क्लब की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और नई टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी रोटेरियन मेंबर्स ने मिलकर नए प्रधान को शुभकामनाएं भी दी। समारोह में हरप्रीत सिंह सूरी, हरदीप सिंह सिदाना, सौरभ नरूला, पलविंदर सिंह, राकेश कमल,  जतिंदर पाल सिंह कालरा, नरेंद्र पाल सिंह सदाना, एडवोकेट अजय पाल सिंह पठानिया, डॉ. गुरबीर गिल, एस के मिश्रा, अमरदीप सिंह रांसी, आशुतोष कोली, अजीत पाल सिंह नाफरे, डॉ. नितिन जैन, गुरमुख सिंह लूथरा ने शिरकत की। सभी मेंबर्स ने अपने परिवार के साथ आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

यह भी पढ़ें - CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानने को Students अपनाएं ये 6 सिंपल स्टेप्स

यह भी पढ़ें - Pet Care in Monsoon: डॉगी के लिए सबसे मुश्किल बरसाती सीजन, बढ़ रहे हाई फीवर के मामले

chat bot
आपका साथी