जरूरतमंदों को अन्न का दान देना सबसे उत्तम कर्म : मेहता

हरबंस लाल काकड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरमतंद परिवारों को राशन देने के लिए समारोह करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:09 PM (IST)
जरूरतमंदों को अन्न का दान देना सबसे उत्तम कर्म : मेहता
जरूरतमंदों को अन्न का दान देना सबसे उत्तम कर्म : मेहता

जागरण संवाददाता, जालंधर

श्री राम सेवक मंडल द्वारा संचालित हरबंस लाल काकड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट दीन दयाल उपाध्याय नगर के अध्यक्ष पपिदर मेहता ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राशन देना सबसे उत्तम कर्म है। सनातन धर्म में नर सेवा को नारायण सेवा के समान बताया गया है। इसके चलते संस्था द्वारा पिछले 223 माह से लगातार जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। पूरियां मंदिर अड्डा होशियारपुर में चेयरमैन बलदेव राज बलदेव राज आहुजा की अध्यक्षता में आयोजित 224वें समारोह में भरत कुमार काकड़िया (इंडिया लाइट्स फगवाड़ा गेट) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का आगाज श्री गुरु वंदना के साथ किया गया।

इसके उपरांत पपिदर मेहता ने संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर माह 35 परिवारों को राशन भेंट किया जा रहा है। इसके अलावा निश्शुल्क मेडिकल कैंप और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण मुहिम चलाई जाती है। विशेष रूप से पहुंचे मंडी फैंटनगंज के कारोबारी विकास ढांडा, योगेश बंसल व हरजीत मल्होत्रा ने भी मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो को सराहा। अंत में संस्था द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडी सिंह, पवन शर्मा, रोहित जैन, राजू भंडारी, सुमित शर्मा, महेंद्र पाल सिंह आहलुवालिया, राकेश महाजन, सुरेंद्र छाबड़ा, नरेश चड्ढा, पीयूष अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दीपक पांडे, सुमित शर्मा, पवन शर्मा व विनोद शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी