दूरदर्शन पर दिखी जालंधर के सरकारी स्कूलों की झलक

सरकारी स्कूलों की बदली नुहार की झलक पेश करने के लिए दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रोग्राम नविआं पैड़ां में रविवार को जालंधर के स्कूलों की झलक दिखाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:49 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:49 AM (IST)
दूरदर्शन पर दिखी जालंधर के सरकारी स्कूलों की झलक
दूरदर्शन पर दिखी जालंधर के सरकारी स्कूलों की झलक

जासं, जालंधर : सरकारी स्कूलों की बदली नुहार की झलक पेश करने के लिए दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रोग्राम 'नविआं पैड़ां' में रविवार को जालंधर के स्कूलों की झलक दिखाई गई। इसमें विद्यार्थियों के टैलेंट के साथ-साथ स्कूलों की बदली नुहार के बारे में बताया गया। प्राइमरी विग की स्कूल मुखी सीमा महाजन ने स्कूल के पुराने छात्र, जो विदेश में सैटल हो चुके हैं उनकी मदद से डेढ़ करोड़ से स्कूल की नुहार बदली। अब एक ही कैंपस में प्राइमरी, अपर प्राइमरी और माडल प्री प्राइमरी की कक्षाएं लगी। स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान की सुविधाएं मुहैया करवाई गई है।

प्रोग्राम के दौरान मंच संचालक डा. सुखदर्शन सिंह चहल, अमरदीप सिंह बाठ ने जिले के खिलाड़ियों के बारे में बताया। इंग्लिश बूस्टर क्लबों के बेहतर नतीजों को भी जाहिर किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएपी कैंपस, सरकारी स्कूल जंडियाला की पुरानी तस्वीरों के साथ-साथ नए बदलाव की झलक भी दिखाई। सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड जो आजादी से भी पुराना है, उसमें प्रिसिपल बरिदर कौर ने स्कूल में बदलाव की तस्वीर को दिखाया।

chat bot
आपका साथी