पंजाब : फरीदकोट में डाक्टरों का अनूठा प्रदर्शन, रिक्शा चलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया विरोध

हड़ताली डाक्टरों ने पिछले तीन दिनों से सिविल सर्जन दफ्तर में ताला लगाया है जिससे किसी भी प्रकार की डाक रूपी फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। हड़ताली डाक्टरों ने सिविल सर्जन दफ्तर के अलावा सहायक सिविल सर्जन दफ्तर डीएचओ दफ्तर डीएमसी दफ्तर टीवी दफ्तर आदि बंद किए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:55 PM (IST)
पंजाब : फरीदकोट में डाक्टरों का अनूठा प्रदर्शन, रिक्शा चलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया विरोध
फरीदकोट में रिक्शा चलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डाक्टर्स।

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। नान प्रैक्टिस एलाउंस (एनपीए) में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित की गई कटौती के विरोध में प्रदेश भर के सरकारी डाक्टर हड़ताल पर है। हड़ताली डाक्टर अपने विरोध का रोजाना नया-नया तरीका अपना रहे हैं। इसी क्रम में फरीदकोट में डाक्टरों ने रिक्शा चलाकर रैली निकाली और अपना विरोध जताया। प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के लिए हड़ताली डाक्टरों द्वारा पिछले तीन दिनों से सिविल सर्जन दफ्तर में ताला लगाया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की डाक रूपी फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। हड़ताली डाक्टरों ने सिविल सर्जन दफ्तर के अलावा सहायक सिविल सर्जन दफ्तर, डीएचओ दफ्तर, डीएमसी दफ्तर, टीवी दफ्तर आदि बंद किए है, जिससे किसी भी प्रकार का सरकारी कामकाज बंद पड़ा है।

डाक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को पिछले डेढ़ महीने से परेशानी हो रही है। डाक्टर व प्रदेश सरकार जिद में मरीजों को हो रही परेशानी की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, हालांकि मरीजों प्रदेश सरकार द्वारा जल्द से जल्द किसानों की हड़ताल खत्म किए जाने की मांग की जा रही है। पीसीएमएस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर चंद्र शेखर कक्कड़ व डाक्टर विश्वदीप गोयल ने बताया जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वह लोग अपनी हड़ताल नहीं खत्म करेंगे।

chat bot
आपका साथी