दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने गोसेवा के लिए कायम की मिसाल : महेश

महेश गुप्ता ने कहा कि गोसेवा के लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल ने मिसाल कायम की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:35 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:35 AM (IST)
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने गोसेवा के लिए कायम की मिसाल : महेश
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने गोसेवा के लिए कायम की मिसाल : महेश

जागरण संवाददाता, जालंधर : अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष और मानव कल्याण सेवा समिति पंजाब के प्रधान महेश गुप्ता ने कहा कि गोसेवा के लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल ने मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा धर्म का प्रचार करने के साथ-साथ मानवता की सेवा को भी अंजाम दिया जा रहा है। संस्थान द्वारा संचालित की जा रही 'कामधेनु गोशाला' का दौरा करने पहुंचे महेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय व देसी नस्ल संस्कृति का अभिन्न अंग है जिसका संस्थान द्वारा चलाई जा रही गोशाला में संरक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सजनानंद ने कहा कि गोशाला में देसी नस्लों के संवर्धन व संरक्षण किया जा रहा है। देसी गाय का दूध, गोमूत्र, घृत मानव जीवन के लिए वरदान है। संस्थान की तरफ से गोसेवा, पर्यावरण संरक्षण, आयुर्वेद को प्रमोट करने के लिए देश भर में प्रोजेक्ट चलाए जा रहे है। महेश गुप्ता ने कहा कि गाय की सेवा का जिक्र धार्मिक शास्त्रों में किया गया है। स्वामी गिरधारानंद ने भी संस्थान के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान की ओर से महेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका ममता गुप्ता, दिनेश पुरी व शिवानी पुरी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी