जालंधर भाजपा में फूटः संदीप भल्ला के आरोपों का मामला प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के पास पहुंचा

सुशील शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान को जानकारी दे दी गई है और हाईकमान ही इस पर फैसला करेगा। भल्ला ने टीम की घोषणा के कुछ देर बाद ही सचिव पद लेने से इंकार कर दिया था।

By Edited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 09:30 AM (IST)
जालंधर भाजपा में फूटः संदीप भल्ला के आरोपों का मामला प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के पास पहुंचा
जालंधर भाजपा में फूटः संदीप भल्ला के आरोपों का मामला प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के पास पहुंचा

जालंधर, जेएनएन। जिला भाजपा की नई टीम में सचिव पद ठुकराने और फंड की मांग का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता संदीप भल्ला का मामला प्रदेश प्रधान के पास पहुंच गया है। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने पंजाब भाजपा के महासचिव एवं जालंधर शहरी इकाई के इंचार्ज सुभाष शर्मा को मामले की पूरी जानकारी दे दी है। जिला प्रधान सुशील शर्मा ने इंचार्ज को दी जानकारी में कहा है कि संदीप भल्ला के आरोप निराधार हैं और भल्ला ने पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद पार्टी को छवि खराब करने की कोशिश की है।

जिला प्रधान ने हाईकमान से इस मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की है। सुशील शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान को जानकारी दे दी गई है। संदीप भल्ला के आरोपों का मामला अनुशासन समिति के चेयरमैन विनोद शर्मा के पास भी जा सकता है। पार्टी का मामला सार्वजनिक मंच पर ले जाने से भी पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज हैं। संदीप भल्ला ने जिला भाजपा टीम की घोषणा के कुछ देर बाद ही सचिव पद लेने से इंकार कर दिया था।

जिला भाजपा टीम में पांच की बजाए सिर्फ दो महिलाओं को पद

जिला भाजपा की नई टीम में महिला पदाधिकारियों की अनदेखी हुई है। पार्टी के नियमों के मुताबिक कुल पदाधिकारियों में एक तिहाई महिलाएं होना जरूरी हैं। अमूमन टीम में 15 पदाधिकारी होते हैं और इस हिसाब से पांच महिलाओं को पार्टी में जगह मिलनी चाहिए थी, लेकिन लेकिन सिर्फ दो महिलाओं को ही टीम में शामिल किया गया है। इनमें सतविंदर कौर मुल्तानी को उपप्रधान और इंदु अग्रवाल को सचिव बनाया गया है। ऐसे ही एससी कोटे से तीन पदाधिकारी होने चाहिए थे लेकिन सिर्फ दीपक तेलू और सुदेश भगत के रूप में दो पदाधिकारी ही शामिल किए गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा का कहना है कि महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिल रहा है और जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा होगी। इसमें महिलाओं की गिनती में कोई कमी नहीं रहेगी। रुटीन में जिला भाजपा में 6 उपप्रधान और 6 सचिव होते हैं लेकिन इस बार इनकी गिनती नौ कर दी गई है। प्रदेश में भी 9-9 उपप्रधान और सचिव हैं।

एडवोकेट डिंपी लुबाना भाजपा बीसी मोर्चा के प्रधान नियुक्त

जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने टीम के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए एडवोकेट द¨वदर ¨सह लुबाना को भाजपा बीसी मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया है। सुशील शर्मा ने प्रदेश हाईकमान की मंजूरी के बाद रविवार को बीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजिंदर सिंह बिट्टा, भाजपा प्रवक्ता महेंद्र भगत की मौजूदगी में दविंदर सिंह डिंपी लुबाना को प्रधान बनाने की घोषणा की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी