भाजपा में कलह: गोल्डी को मंडल प्रधान बनाने का विरोध, चुनाव रद करने की मांग Jalandhar News

कैंट मंडल के सीनियर नेताओं वरिंदर पाल बंटी राजेश कार्तिक यश दुआ नवजोत सिंह कृपाल पाली आदि ने अमरजीत सिंह गोल्डी को मंडल प्रधान नियुक्त करने पर आपत्ति जताई है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 01:25 PM (IST)
भाजपा में कलह: गोल्डी को मंडल प्रधान बनाने का विरोध, चुनाव रद करने की मांग Jalandhar News
भाजपा में कलह: गोल्डी को मंडल प्रधान बनाने का विरोध, चुनाव रद करने की मांग Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। भाजपा के मंडल चुनाव को लेकर एक बार फिर नाराजगी सामने आई है। कैंट मंडल 12 के प्रधान पद के चुनाव को असंवैधानिक बताते हुए पार्टी के सीनियर नेताओं ने चुनाव रद करने की मांग की है। कैंट मंडल के सीनियर नेताओं वरिंदर पाल बंटी, राजेश कार्तिक, यश दुआ, नवजोत सिंह, कृपाल पाली समेत कई बड़े नेताओं ने अमरजीत सिंह गोल्डी को मंडल प्रधान नियुक्त करने पर आपत्ति जताई है। इसकी शिकायत चार दिन पहले जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी और जालंधर के चुनाव सह प्रभारी एडवोकेट सुभाष सूद को दी थी।

मंडल के सीनियर नेता राजेश कार्तिक, वरिंदर पाल बंटी ने कहा कि मंडल नंबर 12 के चुनाव में चुनाव प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। मंडल के बूथों में से सिर्फ छह-सात लोग ही हाजिर थे, जबकि जरूरी था कि सभी बूथ प्रधानों को चुनाव की पहले से ही सूचना दी जाए। यह भी आरोप लगाया कि चुनाव गलत तरीके से कराया गया और बिना सीनियर नेताओं को बताए प्रधान की घोषणा कर दी गई।

राजेश कार्तिक और वीरेंद्र पाल बंटी ने कहा कि पहले बूथ प्रधानों के चुनाव में भी ऐसे ही गड़बड़ी की गई थी और तब मंडल के इंचार्ज किशन लाल शर्मा ने बिना किसी से पूछे गलत ढंग से बूथ प्रधान घोषित कर दिए थे। उन्होंने मांग की कि गलत ढंग से हुए चुनाव को तुरंत रद किए जाएं। साथ ही इन नेताओं ने कहा कि शिकायत के बाद आश्वासन दिया था कि कार्रवाई होगी, लेकिन चार दिन में कुछ नहीं हुआ। अब कहा जा रहा है कि शिकायत स्टेट टीम को भेज दी गई है, वहीं वही से एक्शन होगा। राजेश कार्तिक और वरिंदर पाल बंटी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के इंचार्ज दयाल सिंह सोढ़ी से भी बात की है।

मंडल प्रधान के चुनाव में हुई फजीहत

इस बार मंडल प्रधान के चुनाव में भाजपा की अच्छी-खासी फजीहत हुई है। 13 में से सिर्फ छह मंडल के प्रधान ही तय हो सके हैं और इसके लिए चली प्रक्रिया का भी जबरदस्त विरोध हुआ था। चार मंडलों में जालंधर के चुनाव इंचार्ज दयाल सिंह सोढ़ी को विरोध का सामना करना पड़ा था और उनका घेराव भी हुआ था। वरिंदर पाल बंटी ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, लेकिन कुछ नेता धक्केशाही की कोशिश कर रहे हैं, जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्टेट लीडरशिप ही लेगी फैसला: रमन पब्बी

जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि यह मामला उनके अधिकारिक क्षेत्र से बाहर है। इसकी सुनवाई चुनाव इंचार्ज ही कर सकते हैं। यह शिकायत चुनाव प्रभारी सुभाष सूद के पास भी गई है और उन्होंने भी इस शिकायत को पंजाब महासचिव राकेश राठौर और चुनाव इंचार्ज को भेज दिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी