लूट के मामले में बर्खास्त कांस्टेबल गिरफ्तार

फोकल प्वाइंट चौकी पुलिस ने लूट के मामले में पंजाब पुलिस के बर्खास्त कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM (IST)
लूट के मामले में बर्खास्त कांस्टेबल गिरफ्तार
लूट के मामले में बर्खास्त कांस्टेबल गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जालंधर

फोकल प्वाइंट चौकी पुलिस ने लूट के मामले में पंजाब पुलिस के बर्खास्त कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जसविदर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। इसके खिलाफ बिहार से हथियार लाकर सप्लाई करने और थाना प्रभारी को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

एक सप्ताह पहले संजय गांधी नगर के स्क्रैप डीलर ने शिकायत दी थी कि जस्सी ने उससे पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने एक हथकड़ी भी बरामद की है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। चौकी इंचार्ज मदन लाल का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से जो हथकड़ी बरामद हुई है, वह उसके पुलिस ड्यूटी में रहने के समय से थी।

जसविंदर पर यूपी और बिहार से हथियार लाकर जालंधर में सप्लाई करने का आरोप लगा था। इस काम में उसके साथ और भी लोग शामिल थे। इस मामले की जांच के बाद 2017 में जसविंदर को उसके पांच साथियों के साथ बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद जसविंदर पर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा था। 2017 में ही उसे कांस्टेबल के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जसविदर का चिट्टे का टीका लगाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इसकी विभागीय जांच की गई थी। हथकड़ी दिखा झाड़ता था पुलिस का रौब

जांच में यह भी सामने आया है कि जसविंदर लोगों को हथकड़ी दिखाकर खुद को पुलिस मुलाजिम बताता था। वह लोगों पर पुलिस का रौब झाड़ता था।

chat bot
आपका साथी