लाइव वीडियो रिकार्डिग प्रतियोगिता में डिप्स भोगपुर दूसरे स्थान पर

डिप्स स्कूल भोगपुर में लाइव वीडियो रिकार्डिग प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 02:05 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 02:05 AM (IST)
लाइव वीडियो रिकार्डिग प्रतियोगिता में डिप्स भोगपुर दूसरे स्थान पर
लाइव वीडियो रिकार्डिग प्रतियोगिता में डिप्स भोगपुर दूसरे स्थान पर

संवाद सूत्र, भोगपुर

डिप्स स्कूल भोगपुर में लाइव वीडियो रिकार्डिग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें डिप्स भोगपुर ने सभी ब्रांचों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में दिपाक्षी, पलक, राजवीर ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डिप्स भोगपुर के विद्यार्थियों ने लाइव चैनल के माध्यम से लोगों को समाज में आक्सीजन की कमी से होने से मौतों के बारे में बताया था। इसमें बच्चों ने बताया कि सरकारी गाइडलाइंस का पालन करके कोरोना से बचा जा सकता है। प्रिसिपल रमिदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अंग्रेजी विभाग की एचओडी ईशा चोपड़ा का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी