कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में दिन भर बही आस्था की बयार, 5100 दुर्गा स्तुति पाठ में उमड़े श्रद्धालु

यहां गुरु नानक स्टेडियम में रविवार को दिन भर धर्म व आस्था की बयार चली। ताजा फूलों से सजे सुंदर पंडाल में एक साथ 5100 दुर्गा स्तुति पाठ के दौरान श्रद्धांलुओं ने एक स्वर में गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:01 PM (IST)
कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में दिन भर बही आस्था की बयार, 5100 दुर्गा स्तुति पाठ में उमड़े श्रद्धालु
कपूरथला में श्रद्धालुओं ने 5100 दुर्गा स्तुति पाठ किया।

कपूरथला, [हरनेक सिंह जैनपुरी/नरेश कद]। यहां गुरु नानक स्टेडियम में रविवार को दिन भर धर्म व आस्था की बयार चली। ताजा फूलों से सजे सुंदर पंडाल में एक साथ 5100 दुर्गा स्तुति पाठ के दौरान श्रद्धांलुओं ने एक स्वर में गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व स्थानीय श्री सत्य नरायण मंदिर से मां चिंतपूर्णी जी, मां ज्वाला जी, मां चामुंडा देवी, मां बंगलामुखी जी, मां कांगड़ा देवी, मां नैना देवी, मां मनसा देवी व मां शीतला देवी के पविंत्र ज्योति स्वरुपों की भव्य शोभायात्रा स्टेडियम पहुंची। आठ बजे 5100 दुर्गा स्तुति के पाठ आरंभ हुए। 10 बजे भोग डाले गए और कुछ समय के विश्राम बाद एक बार फिर से 500 दुर्गा स्तुति पाठों के लिए कलश सजाए गए। इसके दो बजे भोग डाले गए।

इसके बाद भजन गायकों ने मां की महिमा का गुणगान करके सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह साढ़े छह बजे सत्य नरायण मंदिर से 9 माताओं के ज्योति स्वरुपों की भव्य शोभायात्रा निकली गई। कार्यक्रम में एरिया विधायक राणा गुरजीत सिंह ने भी शिरकत की।

सत्य नरायण मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई की देखरेख में शोभायात्रा भगत सिंह चौक, कचहरी चौक से माल रोड होते हुए सैनिक स्कूल, डीसी चौक से होकर साढ़े सात बजे गुरु नानक स्टेडियम में संपन्न हुई। 8 बजे 5100 से अधिक लोग पाठ में शामिल हुए। इसमें शहर ही नही बल्कि आसपास के कई शहरों के श्रद्धालुओं ने भी शिरकत करके मां की महिमा का गुणगान किया।

25 हजार मास्क बांटे

इस दौरान 25 हजार से अधिक मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। इस अवसर पर शहर के उद्योगपति भीमसेन अग्रवाल, अरिहंत अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, नरेश गोसाई, देश बंधु, बलजीत सिंह काला, संदीप सिंह, श्वेता गुप्ता, वीना सलवान, सतनाम सिंह वालिया, उमेश शारदा, मन्नु धीर, राजेश सूरी आदि भी सेवा में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - जालंधर में नए केस फिर सैकड़ा पार, मेरिटोरिस स्कूल के 11 स्टूडेंट्स सहित 120 पॉजिटिव, 2 की मौत

यह भी पढ़ें - दूसरी के चक्कर में होशियारपुर में तीन बच्चों के पिता ने की पत्नी की हत्या, मरने तक किए तेजधार हथियार से वार

chat bot
आपका साथी