मां के दरबार में लाल झंडे लेकर पहुंचे दो लाख श्रद्धालु

दिन चढ़ते ही हाथों में लाल झंडे लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की कतार श्री देवी तलाब मंदिर से होते हुए तो दोआबा चौक तक पहुंच चुकी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 08:12 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 06:24 AM (IST)
मां के दरबार में लाल झंडे लेकर पहुंचे दो लाख श्रद्धालु
मां के दरबार में लाल झंडे लेकर पहुंचे दो लाख श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, जालंधर : दिन चढ़ते ही हाथों में लाल झंडे लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की कतार श्री देवी तलाब मंदिर से होते हुए तो दोआबा चौक तक पहुंच चुकी थी। हर कोई सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी की झलक पाने को उत्सुक था। देखते ही देखते पूरा नजारा भव्य मेले के रूप में परिवर्तित हो गया। मौका था मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में आयोजित वार्षिक मेले का। विश्व भर में स्थित 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में नतमस्तक होने के लिए देश भर से श्रद्धालु पूरे उत्साह से पहुंचे। हालांकि मेले का आगाज चार अप्रैल को झंडे की रस्म के साथ हुआ था। वहीं, शुक्रवार को सुबह मां त्रिपुरमालिनी की पूजा-अर्चना के साथ मेले का विधिवत आगाज हुआ। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया गया।

मेले में श्री सिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह, विधायक बाबा हैनरी, विक्रमजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक केडी भंडारी, प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल के प्रधान यादव खोसला, वरिष्ठ आढ़ती राजू मखीजा, महेश मखीजा, रछपाल बब्बू, पुनीतम भारती सिल्की, रछपाल चिब, डिपी सचदेवा, मीनू शर्मा, जगमोहन सिंह खोसला, नीरज मित्तल, ललित गुप्ता, पविंदर बहल, विनोद गुप्ता, गुरचरण बजाज, रमेश सहदेव, विनय आर्य, दीपक कपूर, रविदर लांबा, वरिदर खन्ना, राज कुमार सहगल, मानव बजाज, बलदेव आनंद, हर्ष महाजन, ज्योति मरवाहा, रमण शर्मा, राजू शर्मा, अश्विनी शर्मा, राजेश बंसल, वरिदर मलिक, विमल जगोता, अनिल सहगल, मदन लाल गुप्ता, भरत बब्बर, मक्खन लाल शर्मा, सुनील सहदेव, सीता बंसल, पूजा खोसला, उषा विज, ज्योति, नीरज खन्ना, रीटा शर्मा, पूर्णिमा, नीलम बजाज, आरती देवी, विजय, वंशिका, समायरा, गोविद व अन्य मौजूद थे। मां वैष्णो देवी दरबार के तर्ज पर सजा दरबार

मेले में हर बार प्रबंधकों द्वारा कुछ अलग किया जाता है। इसी क्रम में इस बार मां के दरबार को मां वैष्णो देवी दरबार की तर्ज पर सजाया गया था। जिसमें मां का अलौकिक श्रृंगार तथा विभिन्न प्रकार के फूलों के साथ दरबार को आकर्षक लुक दिया गया। राज्य भर से पहुंचे गायकों ने लगाई हाजिरी

मेले के दौरान मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में राज्य भर से प्रसिद्ध भजन गायकों ने हाजिरी लगाई। जिसमें प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर, महंत जोगिदर पुजारी, वरुण मदान, प्रदीप पुजारी, राजू मौर्या, बसंत शर्मा दिल्ली वाले, सुनील सुदन, रमेश जालंधरी, अमित कुमार, ज्योति शर्मा, कुलदीप भाटिया, इंद्रजीत राही, सुदेश धवन व किरण कुमार आदि शामिल रहे। बलबीर निर्दोष का हुआ भव्य स्वागत

विश्वविख्यात धार्मिक लेखक बलबीर निर्दोष सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ लाल झंडे लेकर मां के दरबार पहुंचे। जिनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके द्वारा लिखी गई मां की भेंटें 'आ गया जी मेला त्रिपुरमालिनी दा, आ गया', 'मुश्किलां आसन करन वालिए, साड्डियां वी मुश्किलां आसान कर दे', 'दातिए मुरादां दे, दे दिल खोल के, तेरे द्वार के आया मैया' तथा 'किसी ने श्याम लिखेया, किसी ने राम लिखेया, असी दिल दे मां त्रिपुरमालिनी दा नाम लिखेया' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।

chat bot
आपका साथी