श्री गणेश की प्रतिमा ब्यास में विसर्जित करने के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

श्री गणपति उत्सव कमेटी चौक मलकां की तरफ से जारी श्री गणपति उत्सव के अंतिम दिन वीरवार को मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:51 PM (IST)
श्री गणेश की प्रतिमा ब्यास में विसर्जित करने के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
श्री गणेश की प्रतिमा ब्यास में विसर्जित करने के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गणपति उत्सव कमेटी चौक मलकां की तरफ से जारी श्री गणपति उत्सव के अंतिम दिन वीरवार को मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना की गई। इससे पूर्व इलाके में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। वहीं देवी देवताओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। इससे पूर्व पूजा स्थल पर 22वें उत्सव का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ किया।

इसके उपरांत विधिवत पूजा अर्चना करके पवित्र प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया। शोभायात्रा में जिलेभर से श्रद्धालु शामिल हुए। संस्था के प्रधान राजेश राजा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से जारी श्री गणेश उत्सव में कई शहरों से श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचे हैैं। इस दौरान उन्होंने श्री गणेश उत्सव में सहयोग देने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। पंडित विनोद दीक्षित व पंडित पवन शर्मा द्वारा श्री गौरी गणपति पूजन करवाया गया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने लंगर लगाकर व पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इस मौके पर आकाश महेंद्रू, अरविद महेंद्रू, दीपक महेंद्रू, प्रवीन महेंद्रू, गौरव पुरी, वरदान महेंद्रू, पूनम महेंद्रू, जिनत महेंद्रू, संदीप सनी, जय कल्याण, लक्की पुरी, मोहित महेंद्रू, साहिल अरोड़ा, आदित्य सेखड़ी, काली, निशु, नीरू महेंद्रू,, सोनिया महेंद्रू, गौरी महेंद्रू, जसवंत सिंह, हैपी भट्टी, पंकज भट्टी, भूपिदर शर्मा, विमल शर्मा, विशाल शौरी मौजूद थे। इसी तरह न्यू विजय नगर स्थित घर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने वाले राघव महाजन ने परिवार सहित वीरवार को ब्यास में इसे विसर्जित किया।

chat bot
आपका साथी