जालंधर में श्री बाला जी मंदिर में बने शिवालय की दूर-दूर तक है महिमा, पंजाब में एक मात्र सोने-चांदी का दरबार यहां सुसज्जित

मंदिर का इतिहास खासा पुराना नहीं है। लेकिन पंजाब में एकमात्र सोने चांदी का बालाजी का दरबार यहां पर सुसज्जित होने के चलते इस मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक हो चुकी है। मंदिर भले ही कष्ट निवारण श्री बालाजी का है लेकिन यहां पर सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:57 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:31 AM (IST)
जालंधर में श्री बाला जी मंदिर में बने शिवालय की दूर-दूर तक है महिमा, पंजाब में एक मात्र सोने-चांदी का दरबार यहां सुसज्जित
जालंधर में बाजार शेखां में स्थित है श्री बाला जी मंदिर।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर के अति व्यस्त इलाके बाजार शेखां में कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर में बने शिवालय की महिमा दूर-दूर तक है। एक तरफ रैनक बाजार तो दूसरी तरफ बाजार शेखां के मध्य में स्थित घोड़े वाला चौक कालोनी में बने इस मंदिर तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड से आसानी से साधन उपलब्ध हैं। यहां से भगवान वाल्मीकि चौक तक दोनों जगहों से साधन मिल जाते हैं।

मंदिर का इतिहास

मंदिर का इतिहास खासा पुराना नहीं है। लेकिन पंजाब में एकमात्र सोने चांदी का बालाजी का दरबार यहां पर सुसज्जित होने के चलते इस मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक हो चुकी है। मंदिर भले ही कष्ट निवारण श्री बालाजी का है लेकिन यहां पर सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं प्रतिस्थापित की गई हैं। जहां पर राज्य भर से श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचते हैं।

तैयारियां

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर में बने पवित्र शिवालय में सावन माह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। एक तरफ जहां रोजाना शिवालय में बने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक भजन संध्या भी करवाई जा रही है। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

2019 में मंदिर का निर्माण करवाया गया था। बालाजी के प्रति भक्तों की श्रद्धा के चलते इस राज्यभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन में रोजाना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

- रमन अरोड़ा, प्रधान।

पंजाब का एकमात्र बालाजी के सोने चांदी का दरबार होने के साथ-साथ यहां पर सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं हैं। सावन के महीने में यहां पर विशेष आयोजन किए जाते हैं।

- सतपाल गुंबर, सेवादार।

धार्मिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से सावन का महीना बेहद खास माना गया है। वास्तव में यह महीना अपनी मनोकामनाएं पूरी करने का भी है। सावन के महीने में रोजाना शिवालय जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा रुके हुए कामों की पूर्ति के लिए सावन के महीने में आने वाले सोमवार को व्रत रखकर तमाम तरह की बाधाओं को दूर किया जा सकता है। सनातन धर्म में भी सावन के महीने का खास महत्व है। जिसका ज्ञान हासिल कर इस महीने की विशेषता को जाना जा सकता है। इस महीने में पूजा पाठ की मान्यता बढ़ जाती है, जिसका हर शिव भक्तों को लाभ लेना चाहिए।

- राजेश अग्रवाल, प्रधान गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेस वन।

chat bot
आपका साथी