सरकार से 30 करोड़ की ग्रांट आने पर शुरू होंगे आदमपुर में विकास कार्य

नगर कौंसिल आदमपुर की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए और बताया गया कि सरकार से 30 करोड़ की ग्रांट आने के बाद शहर में विकास कार्य शुरू होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 06:57 PM (IST)
सरकार से 30 करोड़ की ग्रांट आने पर शुरू होंगे आदमपुर में विकास कार्य
सरकार से 30 करोड़ की ग्रांट आने पर शुरू होंगे आदमपुर में विकास कार्य

संवाद सूत्र, आदमपुर

नगर कौंसिल आदमपुर की बैठक बुधवार को कार्यकारी अधिकारी हरनिदर सिंह की देखरेख व प्रधान दर्शन सिंह करवल की प्रधानगी में संपन्न हुई। बैठक में रखे गए सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। इसमें बताया गया कि सरकार से 30 करोड़ की ग्रांट आने के बाद ही विकास कार्य शुरू होंगे।

प्रधान दर्शन सिंह करवल ने बताया कि आज की बैठक में लगभग 30 करोड़ के विकास कार्यो के प्रस्ताव रखे गए, जो सर्वसम्मति से पास हो गए। सरकार से उक्त ग्रांट आने पर सभी विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। सर्वप्रथम शहरवासियों की रिहायशी व व्यापारिक जायदाद का ब्यौरा इकट्ठा कर उन पर प्रापर्टी टैक्स व लाइसेंस फीस लागू की जाएगी। फुटबाल स्टेडियम नजदीक खाली पड़ी जमीन पर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, बस स्टैंड नजदीक खाली पड़ी जमीन पर सिटी सेंटर का निर्माण, वार्ड नंबर 6 व 8 में ट्यूबवेल लगवाना, शहर में आठ हाई मास्ट लाइटों के लिए बिजली का कनेक्शन लेना, स्टेडियम के नजदीक नगर कौंसिल का नया दफ्तर बनाना, शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाना, गलियों में इंटरलाकिग टाइलें लगवाना, रास्तों को पक्का करना व अन्य कार्य करवाए जाने हैं। हलका इंचार्ज मोहिदर सिंह केपी के प्रयासों से ग्रांट ली जाएगी। बैठक दौरान शहर के सभी वार्डो के पार्षद उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी