Jalandhar Today 20th September 2021: एफएंडसीसी की बैठक में विकास प्राेजेक्टाें पर हाेगी चर्चा, जानें और क्या हाेगा खास

Jalandhar Today 20th September 2021 शहर के विकास को लेकर एफएंडसीसी की बैठक बुधवार को दोपहर 3.30 बजे निगम के कांफ्रेंस हाल में होगी। जिसमें शहर के विकास व करने तथा पहले से चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:33 AM (IST)
Jalandhar Today 20th September 2021: एफएंडसीसी की बैठक में विकास प्राेजेक्टाें पर हाेगी चर्चा, जानें और क्या हाेगा खास
आज होगी शहर के विकास पर चर्चा। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 20th September 2021: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज साेमवार, 20 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

यह भी पढ़ें-Punjab Congress Crisis: कैप्टन के साथ चली गई कईयों की उम्मीदें; कर्मचारी निराश, उद्योग जगत भी असमंजस में

आज होगी शहर के विकास पर चर्चा

शहर के विकास को लेकर एफएंडसीसी की बैठक बुधवार को दोपहर 3.30 बजे निगम के कांफ्रेंस हाल में होगी। जिसमें शहर के विकास व करने तथा पहले से चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के कई अधिकारी शामिल होंगे। पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाे रही यह बैठक काफी अहम है।

यह भी पढ़ें-Jalandhar Honor Killing: बेटी की लव मैरिज से नाराज थे घरवाले, 6 साल बाद दामाद की तेजधार हथियारों से हत्या

- शहर में लगेंगे वैक्सीन कैंप

- सिविल अस्पताल में कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा। सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा। प्राचीन हनुमान मंदिर हवन यज्ञ भजन संध्या शाम 7 बजे से। पंजाब में काेराेना के केस कम हाेने के बाद वैक्सीनेशन अभियान तेज हाे गया है।

यह भी पढ़ें-जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी हैं चन्नी के करीबी रिश्तेदार, खुल सकती है पावर में लौटने की राह

- शिवसेना समाजवादी की बैठक

शिवसेना समाजवादी की बैठक दोपहर 2 बजे संविधान चौक स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इस दौरान संगठन की मजबूती तथा विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा की तैयारियाें का भी जायजा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Honey Trap: गुरविंदर ने कराया था पाक एजेंट को अधिकारियों के WhatsApp ग्रुप में एड, मोहब्बत के जाल में फंस बना देशद्रोही

chat bot
आपका साथी