आधुनिक तकनीक से पक्के दांत लगाना आसान: डॉ. गौर

हरप्रीत आई एंड डेंटल केयर सेंटर व आइआइएफ ने करवाई बाईकोर्टिकल इंप्लांट ट्रेनिग वर्कशॉप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 10:14 PM (IST)
आधुनिक तकनीक से पक्के दांत लगाना आसान: डॉ. गौर
आधुनिक तकनीक से पक्के दांत लगाना आसान: डॉ. गौर

जागरण संवाददाता, जालंधर : आधुनिक तकनीक ने पक्के दांतों को लगाने की राह आसान कर दी है। इससे मरीजों को छह माह में लगने वाले दांत अब केवल तीन दिन में लगाने संभव है। यह जानकारी बुधवार को इंटरनेशनल इंप्लांट फाउंडेशन (आइआइएफ) जर्मनी के डायरेक्टर डॉ. विवेक गौर ने कही।

उन्होंने बताया कि हरप्रीत आई एंड डेंटल केयर सेंटर व आइआइएफ की ओर से तीन दिवसीय बाईकोर्टिकल इंप्लांट ट्रेनिग वर्कशॉप में डाक्टरों को आधुनिक तकनीक के गुरु सिखाए गए। उन्होंने पंजाब में पहली बार गाल की हड्डी में बिना टीका लगाए पेच लगाकर जायगोमैटिक इंप्लांट से पक्के दांत लगाने का दावा किया।

डॉ. हरप्रीत सिंह व नैंसी धीमान ने बताया कि उक्त तकनीक अन्य मरीजों के अलावा मधुमेह के रोगियों के लिए काफी कारगर हैं। वर्कशॉप के दौरान आठ डाक्टरों को आधुनिक तकनीक के बारे में ट्रेनिग दी गई।

इससे पहले वर्कशॉप में 18 इंप्लांट के साथ 28 पक्के दांत लगवाने वाले तरनतारन से आए बूटा सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। यहां इंडियन डेंटल एसोसिएशन पंजाब डॉ. अमरजीत सिंह रियाड़, डॉ. बलदेव विरदी, डॉ. संजय जैन, डॉ. मनिदर सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. अनुभव खन्ना, डॉ. अशीश तथा डॉ. जहीरुद्दीन के अलावा संस्था के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी