सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल

सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:41 PM (IST)
सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल
सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल

जागरण संवाददाता, जालंधर

जिले में डेंगू ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सिविल अस्पताल में वायरल व डेंगू बुखार के मरीजों की तेजी संख्या बढ़ने लगी है। सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल हो चुका है। अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल वार्ड में मच्छरदानी लगा कर मरीजों को इलाज की सुविधाएं मुहैया करवानी शुरू की है। वहीं इलाज करवा रहे मरीजों के स्वजन खासे परेशान हैं।

सिविल अस्पताल में बना आठ बेड का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। मरीज फीमेल डेंगू वार्ड में मच्छरदानी लगा कर रखे जा रहे है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 166 तक पहुंच चुकी है। इनमें इनमें 116 अर्बन और 50 देहात इलाकों से संबंधित हैं। उधर, डेंगू वार्ड में दाखिल मरीजों के स्वजन अस्पताल की व्यवस्था से खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि डेंगू वार्ड में बहुत मच्छर है, जिसकी वजह से उन्हें खुद डेंगू होने का खतरा पैदा हो गया है। मरीज का तो मच्छरदानी में सोने से बचाव रहता है, परंतु स्वजनों को ये मच्छर काटते हैं। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुरजीत सिंह का कहना है कि डेंगू वार्ड फुल होने से अब डेंगू वार्ड के साथ ही फीमेल वार्ड में मच्छरदानियां लगा कर डेंगू मरीजों का इलाज किया जाएगा। वहां से जनरल मरीजों को दूसरे वार्डो में शिफ्ट किया जाएगा। दो दिन पहले ही डेंगू वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया था। वीरवार को दोबारा करवाया जाएगा। वार्ड में रोजाना डाक्टर दो बार राउंड करते हैं। छुट्टी के दिन राम भरोसे रहे अस्पताल में दाखिल मरीज

बुधवार को सरकारी छुट्टी होने की वजह से वार्डो में दाखिल मरीज राम भरोसे रहे। मेडिकल वार्ड में दाखिल मरीजों के स्वजनों का कहना है कि जूनियर डाक्टर आया था और महज खानापूर्ति कर चला गया। बार-बार चक्कर लगाने के बाद नर्स वार्ड में पहुंचती हैं।

chat bot
आपका साथी