सर्दी से ठंडा पड़ने लगा डेंगू का डंक

सर्दी बढ़ने से जिले में डेंगू मरीजों की संख्या कम होने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:10 PM (IST)
सर्दी से ठंडा पड़ने लगा डेंगू का डंक
सर्दी से ठंडा पड़ने लगा डेंगू का डंक

जागरण संवाददाता, जालंधर

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है। इससे सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ने से डेंगू का डंक भी ठंडा पड़ने लगा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में संदिग्ध डेंगू के मरीजों के सैंपलों की संख्या में गिरावट आने लगी है। वहीं सेहत विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया और मरीजों के घरों में दस्तक देने का सिलसिला जारी है।

जिला एपीडिनोलाजिस्ट डा. अदित्यपाल सिंह का कहना है कि न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। सुबह और शाम को ठंड बढ़ने से खुले आसमान के नीचे डेंगू का डंक ठंडा पड़ चुका है। लोगों को घरों में छिपे डेंगू के मच्छरों को निकालने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। हालांकि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने तथा बारिश की वजह से ठंड बढ़ने से घरों के अंदर भी डेंगू का डंक ठंडा पड़ जाएगा। विभाग के पास सरकारी व निजी अस्पतालों से आने वाले संदिग्ध डेंगू के मरीजों के सैंपलों की संख्या कम होने लगी है। पिछले तीन दिन में केवल 60 सैंपल जांच के लिए पहुंचे हैं, जबकि इससे पहले एक दिन में आने वाले सैंपलों की संख्या 100 पार कर गई थी। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में डेंगू का केवल एक ही मरीज दाखिल है। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम होने लगी है। सेहत विभाग की टीमों की ओर से हाई रिस्क इलाकों में सर्वे का सिलसिला जारी है। नवंबर मरीज

18 26

23 10

24 19

26 09 - जिले में मरीजों की संख्या 631

- शहर 439

- देहात 192

chat bot
आपका साथी