थाना डिवीजन नंबर दो सहित तीन जगह मिला डेंगू का लारवा

सेहत विभाग को शुक्रवार को शहर में तीन जगह डेंगू का लारवा मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:30 PM (IST)
थाना डिवीजन नंबर दो सहित तीन जगह मिला डेंगू का लारवा
थाना डिवीजन नंबर दो सहित तीन जगह मिला डेंगू का लारवा

जागरण संवाददाता, जालंधर

बरसात बढ़ने के साथ डेंगू मच्छर पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। सेहत विभाग को शुक्रवार को पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो सहित तीन जगह डेंगू का लारवा मिला। डेंगू से बचाव के लिए सेहत विभाग पार्षदों और पंचायतों का सहारा लेगा। वहीं जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 24 तक ही है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल की लैब में डेंगू की जांच के लिए टेस्ट नहीं हुए।

बरसात बढ़ने के साथ ही डेंगू का लारवा मिलने की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। जिला एपिडेमियोलाजिस्ट डा. अदित्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने थाना दो, पटेल चौक, बस्ती दानिशमंदा, गोपाल नगर, न्यू गोबिद नगर, बस्ती शेख, जट्टपुरा मोहल्ला, नीला महल इलाके का दौरा कर 193 घरों में दस्तक दी। इस दौरान पुलिस थाना दो में कूलर और बर्तन में और न्यू गोबिद नगर में एक घर के अंदर कूलर में डेंगू का लारवा मिला। इसे मौके पर नष्ट कर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। थाना दो में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुरजीत सिंह का कहना है कि अस्पताल में डेंगू का केवल एक ही मरीज दाखिल है, जबकि चार संदिग्ध डेंगू के मरीज दाखिल हैं। उधर, सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह का कहना है कि लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी जागरूक करने के लिए पंचायतों और पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। उनके सहयोग से जगह-जगह बैठकें कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सैंपल की कमी के चलते शुक्रवार को डेंगू का टेस्ट नहीं किया जा सका। स्क्रब टायफस के मरीज घर में कीटनाशक का छिड़काव

जालंधर: सेहत विभाग की टीम ने शुक्रवार को गौतम नगर इलाके में रिपोर्ट हुए स्क्रब टायफस के मरीज के घर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पूरे घर की पड़ताल की। उन्हें माइट्स से बचाव के लिए जागरूकता के टिप्स दिए गए। डा. शोभना बंसल की टीम ने आसपास के इलाके में घरों में जाकर लोगों की जांच की। इसके अलावा कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। विभाग की ओर से जंगलात विभाग को भी सर्वे करवाने के लिए पत्र जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी