Jalandhar Today 22th Januaryः किसानों के समर्थन में क्रिश्चियन समाज का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

जालंधर में किसानों के समर्थन में क्रिश्चियन समाज भी आज सड़कों पर उतरेगा। दोपहर 12 बजे डीसी ऑफिस के सामने क्रिश्चियन भाईचारे के लोग पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं श्रीमन अस्पताल सिविल अस्पताल टैगोर अस्पताल तथा पिम्स अस्पताल गढ़ा में हेल्थ वर्करों को वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:51 AM (IST)
Jalandhar Today 22th Januaryः किसानों के समर्थन में क्रिश्चियन समाज का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
जालंधर में किसानों के समर्थन में क्रिश्चियन समाज आज प्रदर्शन करेगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 22 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- कोरोना वायरस महामारी के खात्मे के लिए सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस क्रम में 22 जनवरी को श्रीमन अस्पताल सिविल अस्पताल टैगोर अस्पताल तथा पिम्स अस्पताल गढ़ा में सुबह 10 बजे से कोरोना वैक्सीन के टीके हेल्थ वर्कर को लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा लोगों को कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूक करने की मुहिम भी जारी रहेगी।

- अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा द्वारा सुबह 10 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर संपर्क अभियान चलाया जाए। इस दौरानजहां लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए जागरूक किया जाएगा वहीं धन संग्रहित भी किया जाएगा।

- किसानों के समर्थन में क्रिश्चियन समाज भी आज सड़कों पर उतरेगा। दोपहर 12 बजे डीसी ऑफिस के सामने क्रिश्चियन भाईचारे के लोग पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी