सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए निगम परिसर में प्रदर्शन

प्रतिबंधित पालिथिन पर रोक लगाने की मांग को लेकर अभियान छेड़ने वाली एनजीओ एजीएपीपी ने मंगलवार को भी नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM (IST)
सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए निगम परिसर में प्रदर्शन
सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए निगम परिसर में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जालंधर : प्रतिबंधित पालिथिन पर रोक लगाने की मांग को लेकर अभियान छेड़ने वाली एनजीओ एजीएपीपी ने मंगलवार को भी नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। संस्था के समर्थन में खालसा कालेज के प्रोफेसर और छात्र शामिल हुए। एनजीओ सदस्य हर मंगलवार को नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हैं और निगम से मांग कर रहे हैं कि सिगल यूज प्लास्टिक पर तुरंत रोक लगाई जाए। एनजीओ के प्रतिनिधियों का कहना है कि सिगल यूज प्लास्टिक पर सेंट्रल पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड रोक लगा चुका है लेकिन इसके बाद भी नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर में बड़ी मात्रा में सिगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल हो रहा है। इससे पर्यावरण को बड़ा खतरा है और आने वाले दिनों में इसके गंभीर नतीजे देखने को मिल सकते हैं। एनजीओ लगातार पांच मंगलवार से नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहा है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी है और न ही सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए कोई कदम उठाया है। एनजीओ से प्रदर्शन का समर्थन करने वाली डाक्टर आश्मा गुप्ता और उनके साथियों ने कहा कि जब तक नगर निगम सिगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान नहीं चलाता तब तक एनजीओ संघर्ष करेगी।

chat bot
आपका साथी