डेमोक्रेटिक भारतीय लोक दल ने बाबा साहेब की जयंती मनाई

करतारपुर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कालोनी परिसर में सोमवार को बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:30 AM (IST)
डेमोक्रेटिक भारतीय लोक दल ने बाबा साहेब की जयंती मनाई
डेमोक्रेटिक भारतीय लोक दल ने बाबा साहेब की जयंती मनाई

संवाद सहयोगी, करतारपुर

करतारपुर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कालोनी परिसर में सोमवार को डेमोक्रेटिक भारतीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोसला की देखरेख में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई7 इस दौरान सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कीर्तनी जत्था भाई सतनाम सिंह हुसैनपुर नकोदर वालों ने कीर्तन से बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।

राष्ट्रीय प्रधान गुरमुख खोसला ने केंद्र से मांग करते हुए कहा कि भारतीय संविधान को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। गायक दलविदर दयालपुरी ने भी बाबा साहेब की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान गुरमुख खोसला, मंगतराम कल्याण, मनोज कुमार, नीलम गिल, लक्ष्मी, पंकज, सुरेंद्र पाल, गुरनाम सिंह पूर्व सरपंच, सुखदेव सिंह ने कोरोना काल के दौरान सेवा करने वाले मीडिया कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, डाक्टर, सफाई कर्मचारी एवं समाजसेवी साथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान प्रिस अरोड़ा, पार्षद सुरिदरपाल, सिटी प्रधान वेद प्रकाश, पार्षद ओंकार सिंह मिट्ठू, चेयरमैन मार्केट कमेटी राजू अरोड़ा, बसपा के बलविदर कुमार, विपन थापर, सुमनलता कल्हन, हरी किशोर, शिमला, डा. शैलेंद्र सिंह संवत, सुरेंद्र खोसला, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी