हिदू व हिदूत्व की रक्षा के लिए बनेगा यूनाइटेड हिदू फ्रंट, नन्हा को मिली प्रदेश की कमान

राज्य में हिदू व हिदुत्व की रक्षा के लिए यूनाइटेड हिदू फ्रंट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए हिद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा को संस्था के प्रदेश प्रधान की कमान सौंपी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:55 AM (IST)
हिदू व हिदूत्व की रक्षा के लिए बनेगा यूनाइटेड हिदू फ्रंट, नन्हा को मिली प्रदेश की कमान
हिदू व हिदूत्व की रक्षा के लिए बनेगा यूनाइटेड हिदू फ्रंट, नन्हा को मिली प्रदेश की कमान

जागरण संवाददाता, जालंधर : राज्य में हिदू व हिदुत्व की रक्षा के लिए यूनाइटेड हिदू फ्रंट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए हिद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा को संस्था के प्रदेश प्रधान की कमान सौंपी गई। संस्था के बैनर तले हिदुओं की मांगों को सरकार तक लेकर जाया जाएगा। इस संबंध में श्री कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर में आयोजित बैठक में राज्यभर से हिदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मनोज नन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूनाइटेड हिदू फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी भी सरकारें आई है, किसी ने भी हिदुओं के उत्थान के लिए प्रयास नहीं किया। उनकी धार्मिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्तिच करने की बजाए उन्हें दरकिनार किया है। आए दिन संतों की हत्या, आश्रमों की जगहों पर कब्जे, मंदिरों के प्रबंधन में सरकार की दखलअंदाजी, गोमाता की सुरक्षा में उदासीनता सहित कई मांगों की तरफ सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मनोज नन्हा ने कहा कि गोधन की सुरक्षा के नाम पर जनता से गोसेस के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठे किए जाते है, बावजूद इसके गाय सड़कों पर असुरक्षित होकर घूम रही है। आतंकवाद के दौरान में हजारों हिदुओं की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। जिसका मुआवजा आज तक पीड़ित परिवारों को नहीं मिला है। मंदिरों की सुरक्षा को लेकर हिदू मंदिर एक्ट लागू करने को लेकर पिछले लंबे समय से प्रयास किए जा रहे है लेकिन, सरकार की उदासीनता से अभी तक इसे लागू नहीं किया गया। अल्पसंख्यक आयोग, मुस्लिम व ईसाइयो के लिए कमीशन बनाए जाने का स्वागत करते है। इसी तर्ज पर हिदुओं के वेलफेयर के लिए भी बोर्ड की स्थापना की जानी चहिए। पंजाब में हिदु मुख्यमंत्री की मांग को भी सदैव दरकिनार किया जाता रहा है। अगर यहीं स्थिति रही तो पंजाब का हिदू पलायन करने को विवश हो जाएगा। बैठक में सुनील सहगल, शशि शर्मा, किशन लाल शर्मा, रोहित जोशी, दिनेश कपूर, सुनील बंटी, यश पहलवान, धमेंद्र मिश्रा, विक्की सहोता, राजेश राजा, अशीष संधू, प्रिस शर्मा, दीपक शर्मा, गौरव, हरजीत मल्होत्रा, वरिदर शर्मा, अमन कश्यप, अजय शर्मा सहित हिदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संगठन को मजबूत करेंगे नन्हा

यूनाइटेड हिदू फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि प्रदेशभर में मनोज नन्हा द्वारा संगठन को मजबूत किया जाएगा। वे जिला स्तर पर ईकाई बनाएंगे और गतिविधियां चलाएंगे।

ये हैं प्रमुख मांगें

-आतंकवाद पीड़ित हिदुओं को उचित मुआवजा दिया जाए।

- हिदू मठों व आश्रमों पर हो रहे कब्जे मुक्त किए जाएं।

- पंजाब में हिदू मंदिर एक्ट बनाया जाए।

- पंजाब में हिदू माइनोरिटी कमीशन बनाया जाए।

- पंजाब में खालिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

- इंटरनेट मीडिया पर हिदू देवी देवताओं पर की जा रही टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

- गोसेस से गोरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

- मंतांतरण को रोकने के लिए ठोस योजना बनें।

- पंजाब में जनसंख्या कंट्रोल कानून बनाया जाए।

- हिदू त्योहारों को राज्य स्तर पर मनाया जाए।

chat bot
आपका साथी