धोबी घाट की शेड को रिपेयर करने की मांग, मेयर जगदीश राजा से मिले कनौजिया महासभा के पदाधिकारी

पंजाब प्रदेश कनौजिया महासभा जालंधर के जिला प्रधान गौरव कनौजिया और जिला चेयरमैन विनोद रोक्सी आज जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा से मिले और उन्होंने धोबी घाट जालंधर की शेड को रिपेयर करवाने की मांग की गई।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 02:54 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 02:54 PM (IST)
धोबी घाट की शेड को रिपेयर करने की मांग, मेयर जगदीश राजा से मिले कनौजिया महासभा के पदाधिकारी
मेयर जगदीश राजा ने सभी समस्याओं का जल्द हल करने का आश्वासन दिया।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब प्रदेश कनौजिया महासभा जालंधर के जिला प्रधान गौरव कनौजिया और जिला चेयरमैन विनोद रोक्सी आज जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा से मिले और धोबी घाट जालंधर की शेड को रिपेयर करवाने की मांग की। गौरव कनौजिया ने बताया कि धोबी घाट में सफाई व्यवस्था भी खराब है और इसमें सुधार की जरूरत है।

उन्होंने मांग की कि नगर निगम धोबी घाट में रोजाना सफाई के लिए पूरा इंतजाम करें। मेयर जगदीश राजा ने आश्वासन दिया है कि धोबी घाट की सभी समस्याओं का जल्द हल किया जाएगा। गौरव कनौजिया ने कहा कि धोबी घाट में काम करके सैकड़ों परिवारों का शिखर चल रहा है इसलिए यहां पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

कनौजिया महासभा के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मेयर को ज्ञापन दिया। गौरव कनौजिया ने कहा कि कोविड-19 के असर के बावजूद भी कनौजिया बिरादरी इस समय समाज के लिए काम कर रही है।

मौके पर रोबिन कनोजिया, अश्वनी गोलू कनोजिया, दीपक कनोजिया, राज कुमार कनोजिया, राजिंदर कनोजिया, जतिन कनोजिया, शामलाल कनोजिया, रिंकु कनोजिया, पिंटू, लक्की उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी