करतारपुर कारिडोर को खोलने की उठी मांग

कोरोना पाजिटिव केस कम होने के बाद खोले गए तमाम धार्मिक स्थानों के खोलने के बाद अब करतारपुर कारिडोर खोलने की मांग उठने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:51 PM (IST)
करतारपुर कारिडोर को खोलने की उठी मांग
करतारपुर कारिडोर को खोलने की उठी मांग

जागरण संवाददाता, जालंधर

कोरोना पाजिटिव केस कम होने के बाद खोले गए तमाम धार्मिक स्थानों के बाद अब करतारपुर कारिडोर खोलने की मांग भी उठने लगी है। जिले के सिख संगठनों द्वारा करतारपुर कारिडोर खोलने में सरकार द्वारा देरी करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, सतपाल सिंह सिद्धकी, हरजिदर सिंह, विक्की खालसा व परमिदर सिंह दशमेश नगर ने कहा कि दिवंगत जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला व विधायक गुरु प्रताप सिंह वडाला के प्रयास व संगत द्वारा लगातार की गई अरदास के परिणाम स्वरूप करतारपुर कारिडोर खोला गया था, जिसे कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया।

अब हालात सामान्य हो चुके हैं, जिसके चलते सभी धार्मिक स्थान भी खोले जा चुके हैं। इसके बावजूद करतारपुर कारिडोर खोलने में देरी करना सिखों की भावनाओं को आहत करने के समान है। इस तरफ सरकारें ध्यान दें। उन्होंने कहा कि करतारपुर कारिडोर खोलने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह को संयुक्त रूप से प्रयास करने चाहिए। इसके लिए सिख तालमेल कमेटी की तरफ से केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ गुरविदर सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह पाली चड्ढा, हरजिदर सिंह, भूपिदर सिंह, हरप्रीत सिंह रोबिन, अमनदीप सिंह बग्गा, सनी ओबराय, प्रभजोत सिंह खालसा, गुरजीत सिंह सतनामियां, जितेंद्र सिंह कोहली, गुरदीप सिंह लक्की, लखबीर सिंह लक्की, मनविदर सिंह भाटिया, हरजीत सिंह बाबा, हरप्रीत सिंह सोनू, बलजीत सिंह शंटी व सोनू पेंटर के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी