पांच घंटे देरी से पहुंची दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार Jalandhar News

फ्लाइट दिल्ली से तीन बजे आदमपुर के लिए टेक ऑफ करने के बाद लगभग 400 बजे आदमपुर में उतरी और 436 पर वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:28 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:28 AM (IST)
पांच घंटे देरी से पहुंची दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार Jalandhar News
पांच घंटे देरी से पहुंची दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। स्पाइसजेट की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। इसके चलते शुक्रवार को दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट का संचालन पांच घंटे की देरी से हुआ। स्पाइसजेट की इकलौती फ्लाइट सुबह 10:05 पर दिल्ली से आदमपुर के लिए रवाना होती है, लेकिन शुक्रवार को यह फ्लाइट बाद दोपहर 3 बजे आदमपुर के लिए उड़ान भर सकी।

दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट से पहले दिल्ली-भोपाल सेक्टर में फ्लाइट का संचालन किया जाता है और यही विमान वापस दिल्ली आकर आदमपुर के लिए रवाना किया जाता है। शुक्रवार सुबह दिल्ली से भोपाल गई फ्लाइट भोपाल में लैंड ही नहीं कर सकी और उसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट लगभग 1:15 बजे दिल्ली में वापस लैंड कर सकी।

फ्लाइट दिल्ली से 3 बजे आदमपुर के लिए टेक ऑफ करने के बाद लगभग 4:00 बजे आदमपुर में उतरी और 4:36 पर वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई।  फ्लाइट के संचालन में हुई लगभग पांच घंटे की देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट मिस हो गई। दिल्ली से फ्लाइट में आ रहे यात्रियों को रिसीव करने गए लोगों को भी बरसात में पांच घंटे इंतजार करना पड़ा।

बारिश भी बनी बाधा

बीते दो दिन से जारी बरसात के कारण एयरपोर्ट तक पहुंच पाना भी एक चुनौती ही बना रहा। फ्लाइट पकडऩे जा रहे यात्रियों के वाहन आदमपुर शहर में ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद किसी तरह से एयरपोर्ट पहुंच पाए और कंधोला गांव के अंदर भी सड़क टूटी होने की वजह से वाहन बमुश्किल निकल सके।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी