दिल्ली पुलिस ने संतोखपुरा से उठाया ट्रैवल एजेंट

दिल्ली पुलिस ने जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM (IST)
दिल्ली पुलिस ने संतोखपुरा से उठाया ट्रैवल एजेंट
दिल्ली पुलिस ने संतोखपुरा से उठाया ट्रैवल एजेंट

संवाद सहयोगी, जालंधर

लोगों को फर्जी दस्तावेज बनाकर विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के गिरोह के एक सदस्य को दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर शाम जालंधर से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर जालंधर के थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने संतोखपुरा के रहने वाले कुलविदर सिंह को शनिवार सुबह ही काबू कर लिया था। इसके बाद देर शाम दिल्ली की पुलिस जालंधर आई और आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

पंजाब में फर्जी दस्तावेज बनाकर युवाओं को विदेश भेजने वाला गिरोह सरगर्म है। इस गिरोह के कई सदस्य, जो ट्रैवल एजेंट का काम करते हैं, जालंधर के भी हैं। कुछ समय पहले दिल्ली एबेंसी ने फर्जी दस्तावेज लगाए जाने का खुलासा किया था। दिल्ली पुलिस ने पंजाब के दर्जनभर ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंटों के जाल में फंसे कई लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। कुछ लोग तो इन फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश चले गए थे, लेकिन कुछ लोग विदेश नहीं जा पाए थे। बीते दिन दिल्ली पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस से संपर्क कर बताया कि संतोखपुरा में कुलविदर नाम का ट्रैवल एजेंट है जो एंबेसी अधिकारियों की शिकायत पर नामजद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपित का नाम और पता जालंधर की थाना आठ की पुलिस को दे दिया। इसके बाद सुबह ही पुलिस ने आरोपित कुलविदर को काबू कर लिया था। इसके बाद देर शाम दिल्ली पुलिस के एसआइ संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कुलविदर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। थाना आठ के प्रभारी रुपिदर सिंह ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस कोई और सहयोग भी मांगेगी तो वह भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी