जालंधर के ग्रेटर कैलाश में दिल्ली पुलिस की रेड, बुकी मुनीष कांसल की है तलाश

जालंधर के ग्रेटर कैलाश में वीरवार शाम को बुकी संदीप की तलाश में दिल्ली पुलिस ने रेड की लेकिन वह हाथ नहीं आया। फिलहाल दिल्ली पुलिस जालंधर में डेरा डाले हुए हैं। इस रेड की पुष्टि थाना एक के एसएचओ राजेश कुमार ने की है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:49 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:49 AM (IST)
जालंधर के ग्रेटर कैलाश में दिल्ली पुलिस की रेड, बुकी मुनीष कांसल की है तलाश
जालंधर शहर के कई इलाकों में भी दिल्ली पुलिस छापामारी कर सकती है।

जालंधर, जेएनएन। ग्रेटर कैलाश में वीरवार शाम को बुकी संदीप की तलाश में दिल्ली पुलिस ने रेड की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। फिलहाल दिल्ली पुलिस जालंधर में डेरा डाले हुए हैं। इस रेड की पुष्टि थाना एक के एसएचओ राजेश कुमार ने की है।

उनका कहना है कि बुकी मुनीष कांसल उर्फ मनु लैसमैन के पकड़े जाने के बाद दिल्ली में क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने का केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जालंधर में संदीप नामक बुकी की तलाश में रेड की है। माना जा रहा है कि शहर के अन्य इलाकों में भी दिल्ली पुलिस छापामारी कर सकती है।

धरने से बदली धारा, हत्या का मामला दर्ज

जालंधर। बर्ल्टन पार्क में 21 साल के मनीष कुमार उर्फ राहुल निवासी भार्गव कैंप का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  इससे पहले थाना एक की पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। इसको लेकर बीते दिन मृतक के परिजनों ने अकाली नेता कीमती भगत के साथ मिलकर सीपी आफिस का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भार्गव कैंप में निवासी तिलकराज ने बताया कि उनका बेटा मनीष बीते 16 अप्रैल को रात आठ बजे वो घर से फोन सुनते हुए बाहर गया, लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद उसका शव बल्टर्न पार्क से मिला। उसके गले पर निशान थे। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी।

chat bot
आपका साथी