जालंधर-दिल्ली फ्लाइट के यात्रियों की संख्या में अचानक आई बड़ी गिरावट, जानें वजह

जालंधर-दिल्ली फ्लाइट के यात्रियों की संख्या में अब 25 फीसद तक की गिरावट आ गई है। यह गिरावट बीते एक सप्ताह से दर्ज की जा रही है। यात्रियों की संख्या में गिरावट दिल्ली-आदमपुर एवं आदमपुर-दिल्ली सेक्टर दोनों में दर्ज की गई है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 12:52 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 05:11 PM (IST)
जालंधर-दिल्ली फ्लाइट के यात्रियों की संख्या में अचानक आई बड़ी गिरावट, जानें वजह
र्ष 2018 में दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट शुरू की गई थी।

जालंधर, [ मनुपाल शर्मा]। एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर के हवाई यात्रियों की संख्या में कमी कर डाली है। बीते एक सप्ताह से लगातार यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले तक इस सेक्टर में हवाई यात्रियों की संख्या 100 फीसद तक भी रह चुकी है, लेकिन अब 25 फीसद तक की गिरावट बीते एक सप्ताह से दर्ज की जा रही है। यात्रियों की संख्या में गिरावट दिल्ली-आदमपुर एवं आदमपुर-दिल्ली सेक्टर दोनों में दर्ज की गई है।

सिविल एयरपोर्ट आदमपुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट शुरू की गई थी और तब से लेकर इस फ्लाइट में यात्रियों की किल्लत कभी भी नहीं रही है। बीते वर्ष लॉकडाउन की अवधि के दौरान यात्री जरूर कम हो गए थे, लेकिन उसके बाद दोबारा शुरू की गई फ्लाइट में यात्रियों की कोई कमी नहीं थी। एक आकलन के मुताबिक मौजूदा समय में रोजाना औसतन 45 के लगभग यात्री ही फ्लाइट में आवागमन कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले यह संख्या 80 तक भी जा चुकी है।

Punjab Coronavirus Alert: ट्रेन में सफर के लिए Aadhar दिखाना जरूरी, इसके बिना स्टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें अन्य नियम

हालांकि निजी एयरलाइन स्पाइस जेट की तरफ से 28 मार्च से आदमपुर-मुंबई एवं आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, लेकिन दिल्ली की फ्लाइट में ही यात्रियों की संख्या में गिरावट आना चिंताजनक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः दो बच्चों की मां ने प्रेमी के चक्कर में पति को दिया तलाक, शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह भी शादी से मुकरा; दुष्कर्म का केस दर्ज

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी