दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट कैंसिल, शुक्रवार को डेढ़ घंटा लेट हुई थी रवाना

दिल्ली-जालंधर-दिल्ली फ्लाइट का संचालन करने वाली निजी एयरलाइन स्पाइसजेट की तरफ से बाद दोपहर लगभग 130 बजे यात्रियों को फ्लाइट के रद होने की सूचना दी गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी क्योंकि इस समय दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 02:50 PM (IST)
दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट कैंसिल, शुक्रवार को डेढ़ घंटा लेट हुई थी रवाना
स्पाइसजेट ने शनिवार को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की इकलौती फ्लाइट कैंसिल कर दी। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। धुंध का प्रकोप आदमपुर के हवाई यातायात पर अपना पूरा असर दिखा रहा है। शनिवार को मौसम खराब होने और आदमपुर में घनी धुंध के कारण दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट को भी कैंसिल कर देना पड़ा है। इससे पहले जालंधर से मुंबई की फ्लाइट बंद हो चुकी है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के दौरान लगे लाकडाउन के बीच जालंधर से दिल्ली स्पाइस जेट की फ्लाइट आठ महीने तक बंद रही थी। हालांकि नवंबर में इसके शुरु होने के बाद से यह अनियमित है। इसे अक्सर कैंसिल किया जाता रहा है। कई बार इसका शेड्यूल बदल चुका है। कभी रोजाना संचालित होने वाली यह फ्लाइट अब सप्ताह में पांच दिन ही संचालित होगी।

जालंधर से दिल्ली की फ्लाइट का शुक्रवार को भी संचालन अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से संभव हो सका था। वजह यह थी कि धर्मशाला-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पिछड़ गई, जिसकी वजह से दिल्ली आदमपुर की फ्लाइट का संचालन भी डेढ़ घंटे की देरी से संभव हो सका।

यात्रियों के लिए दिल्ली तक सीधी बसे सेवा भी उपलब्ध नहीं

शनिवार को वीकेंड होने के चलते फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वजह यह है कि यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है और बाद दोपहर दिल्ली तक पहुंचने के लिए कोई ट्रेन भी उपलब्ध नहीं थी। फ्लाइट का संचालन करने वाली निजी एयरलाइन स्पाइसजेट की तरफ से बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे यात्रियों को फ्लाइट के रद होने की सूचना दी गई।

chat bot
आपका साथी