एनआरआइ सभा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री परगट सिंह से मिलेगा

एनआरआइ की मांगों को लेकर एनआरआइ सभा पंजाब की कार्यकारिणी की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:40 PM (IST)
एनआरआइ सभा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री परगट सिंह से मिलेगा
एनआरआइ सभा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री परगट सिंह से मिलेगा

जागरण संवाददाता, जालंधर

एनआरआइ की मांगों को लेकर एनआरआइ सभा पंजाब की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सभा के कार्यालय में प्रधान कृपाल सिंह सहोता की अध्यक्षता में हुई। मीटिग में फैसला लिया गया है कि मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मंत्री परगट सिंह से मिलेगा। मंत्री से एनआरआइ को पेश आने वाली समस्या से अवगत करवाया जाएगा।

प्रधान कृपाल सिंह सहोता ने कहा कि एनआरआइ की शिकायतों के निपटारे की समयबद्धता होनी चाहिए। सभा के आइ कार्ड को सरकार की मान्यता मिलनी चाहिए। जिस एनआरआइ को विदेशी नागरिकता मिल गई है, राज्य सरकार उनके आ‌र्म्स लाइसेंस रिन्यू नहीं कर रही है। एनआरआइ पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को एनआरआइज की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभा प्रधान के चुनाव मार्च 2022 में होने हैं। इसी दौरान विधानसभा के चुनाव की तारीख भी घोषित हो सकती है। सरकार सभा के चुनाव में देरी करती है तो अधिकतर एनआरआइ विदेश चले जाएंगे। मौजूदा प्रधान को एक वर्ष और समय दिया जाए। इस अवसर पर सभा के सदस्य परमिदर सिंह, केवल सिंह, जेपी खन्ना, सतवंत सिंह, एसके चोपड़ा, सीए अश्वनी कुमार, अमरजीत सिंह, अजैब सिंह गरचा, साधु सिंह, प्रदीप, सुखविदर सिंह व रवतेज सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी