कोरोना पॉजीटिव केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की तबियत बिगड़ी, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की फाइल फोटो।

पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 44 हजार पहुंच गई है। वहीं कोरोना पॉजीटिव केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली फोर्टिस में भर्ती कराया गया है।

Kamlesh BhattSat, 24 Apr 2021 10:30 AM (IST)

जेएनएन, मोहाली/जालंधर। पंजाब में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को अब एक दिन में सबसे ज्यादा 6762 पाजिटिव केस सामने आए। वहीं, कोरोना पॉजीटिव आए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। 

पंजाब में एक्टिव मामलों की संख्या 44 हजार के करीब पहुंच गई है, लेकिन इसमें से 28 हजार सिर्फ छह जिलों में ही हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7602 एक्टिव केस मोहाली में हैं। इसके अलावा लुधियाना में 6252, अमृतसर में 4807, जालंधर में 3554 और पटियाला में 3365 सक्रिय केस हैं। पंजाब में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 76 मरीजों की मौत हो गई। अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8264 पहुंच चुका है। 

शुक्रवार को लुधियाना में सबसे ज्यादा 995, मोहाली में 982, अमृतसर में 722, बठिंडा में 593, पटियाला में 533 और जालंधर में 465 नए केस आए। लुधियाना और अमृतसर में सबसे ज्यादा आठ-आठ लोगों की जान गई। इसके अलावा गुरदासपुर और कपूरथला में सात-सात, पटियाला और बठिंडा में छह-छह, जबकि जालंधर, होशियारपुर और मोहाली में पांच-पांच लोगों की मौत हुई।

रूपनगर, मुक्तसर और संगरूर में तीन-तीन, फरीदकोट, बरनाला व पठानकोट में दो-दो, जबकि फाजिल्का व मानसा में एक-एक व्यक्ति ने कोरोना के कारण दम तोड़ा। राज्य में शुक्रवार को 56579 सैंपल लिए गए। इनमें से 54003 की जांच की गई। वहीं, 99,643 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 3294 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। 

कोरोना पाजिटिव युवक चला गया कनाडा, केस दर्ज

बरनाला जिले की थाना तपा पुलिस ने कोरोना पाजिटिव आने के बाद भी बिना बताए कनाडा जाने वाले एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसडीएच तपा के सीनियर मेडिकल अफसर ने पुलिस को बताया कि सतनाम सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी चाड़ पत्ती ढिलवां कोरोना संक्रमित था। जब 22 अप्रैल को सतनाम ङ्क्षसह के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसके भाई ने बताया कि सतनाम सिंह बिना बनाए कनाडा चला गया है। इस पर पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सहायक थानेदार बलीराम ने बताया कि इस संबंध में अंबेसी को भी सूचित कर दिया है।

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.