जालंधर में मातम में बदली खुशियां, बटाला से शादी में शरीक होने आए पंद्रह वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

बटाला निवासी प्रिंस अपने रिश्तेदार के घर पर शादी में शामिल होने के लिए आया था। सुबह वह अपने चचेरे भाई सौरव के साथ काला संघिया रोड पर स्थित एक पैलेस में सब्जियां लेकर जा रहे थे। पैट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में उनकी एक्टिवा टकरा गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:12 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:45 PM (IST)
जालंधर में मातम में बदली खुशियां, बटाला से शादी में शरीक होने आए पंद्रह वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत
जालंधर में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। काला संघिया रोड पर एक घर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब शादी में शामिल होने के लिए बटाला से आए 15 वर्षीय युवक की सड़क हादसे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बटाला निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ आया चचेरा भाई न्यू शीतल नगर निवासी सौरव (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है, जबकि घायल का इलाज चल रहा है।

सिविल अस्पताल के डाक्टर सुखविंदर ने बताया कि जब प्रिंस को अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि सौरभ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि प्रिंस के सिर पर गहरी चोट आई थी। वहीं, सौरभ के मुंह और शरीर पर काफी चोट लगी है। बटाला निवासी प्रिंस अपने रिश्तेदार के घर पर शादी में शरीक होने के लिए आया था। सुबह वह अपने चचेरे भाई सौरव के साथ काला संघिया रोड पर स्थित एक पैलेस में सब्जियां लेकर जा रहे थे। पैट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में उनकी एक्टिवा टकरा गई। कार से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन से सिविल अस्पताल पहुंच गए थे। 

सत्तर की स्पीड पर अटकी थी एक्टिवा की सुई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा को प्रिंस चला रहा था, जबकि सौरव पीछे बैठा था। दोनों काफी तेजी से आ रहे थे। टक्कर की आवाज इतनी जोर से आई कि आसपास के लोग भाग कर वहां पहुंचे। एक्टिवा की स्पीडोमीटर पर सुई 70 की स्पीड पर अटकी हुई थी। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी