लोहियां-फिरोजपुर रोड पर युवक को वाहन ने कुचला

फिरोजपुर रोड पर सुबह चार बजे पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 08:33 PM (IST)
लोहियां-फिरोजपुर रोड पर युवक को वाहन ने कुचला
लोहियां-फिरोजपुर रोड पर युवक को वाहन ने कुचला

संवाद सूत्र, लोहियां : फिरोजपुर रोड पर सुबह चार बजे पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

पहुंची पुलिस टीम जब घायल को अस्पताल लेकर आई तो घाव गहरे होने पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में उसके पारिवारिक सदस्य पहुंचे तो पता चला कि मृतक नवदीप सिंह (36) है और दौलतपुर ढड्डा का रहना वाला है। नवदीप 17 साल इंग्लैंड में काम करके वापस आया था और लोहियां में किसी की मक्की की ट्राली लेकर आया था और घटना वाली जगह कैसे पहुंचा, यह अभी संदिग्ध है। मामले की जांच कर रहे लोहियां थाना के एएसआइ परगट सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नकोदर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद घायल की लोग वीडियो बनाते रहे। इस दौरान उसने नाम जीता बताया था।

chat bot
आपका साथी