जालंधर में खालसा कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; एक हमलावर को पुलिस ने किया काबू

जालंधर में खालसा कॉलेज के बाहर कुछ लोगों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने एक युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हमलावर युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:39 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:39 PM (IST)
जालंधर में खालसा कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; एक हमलावर को पुलिस ने किया काबू
जालंधर में खालसा कॉलेज के छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर में खालसा कॉलेज के बाहर कुछ लोगों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। हमले में मनदीप नाम का छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने एक युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हमलावर युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनदीप कॉलेज के अंदर जा रहा था। इतने में कुछ युवकों ने उसके पीछे से लकड़ी की बल्ली से हमला कर दिया।

मनदीप नीचे गिरा तो दूसरे युवक ने उस पर दातर से बाहर कर दिया। यह देखकर आसपास खड़े बाकी युवक भाग कर आए और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। दोपहर तक थाना बारादरी की पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज निकाल रही थी कि हमला करने वालों की पहचान हो सके। वहीं घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। बाद दोपहर तक युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।

चुनाव से पहले लोग जमा करवाएं हथियार

संवाद सहयोगी, जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर शहर के लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों को चुनावों से पहले-पहले अपने हथियार थाने में या हथियार डीलरों के पास जमा करवाने के निर्देश दिए। नौनिहाल सिंह ने आला अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को कहा कि वो लोगों को अपने हथियार जमा करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि चुनाव शांति से हो सकें। थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं कि उनके एरिया में जिन लोगों के पास भी हथियार हैं, उन्हें सूचित किया जाए।

यह भी पढ़ें-  Birthday Party में होशियारपुर के युवक की हत्या, अमृतसर के आनंद विहार में दो पक्षों में जमकर फायरिंग

यह भी पढ़ें- पत्नी को अवैध संबंध बनाने से रोका तो प्रेमी के साथ मिलकर की पिटाई, चार लोगों को खिलाफ मामला दर्ज

chat bot
आपका साथी