जालंधर के अजीत नगर में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किए नंबर
दीपनगर के पास मिले शव की पहचान के लिए पुलिस ने एक नंबर जारी किया है। कैंट थाने के प्रभारी ने बताया कि अगर किसी को भी मृतक के विषय में कोई जानकारी हाथ लगती है तो वह उनके नंबर 9592914119 पर दे सकते हैं।
जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर की अजीत नगर इलाके में दीप पैलेस के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना इलाके के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो मृतक के पास कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है, जो कि देखने से एक श्रमिक लगता है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 4 इंच है। उसने नीले रंग की जींस और गेरुआ कलर का टीशर्ट पहन रखा है।
पुलिस ने आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके। वहीं, शिनाख्त के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस ने पहचान के लिए जारी किया नंबर
शव की पहचान के लिए पुलिस ने एक नंबर जारी किया है। कैंट थाने के प्रभारी ने बताया कि अगर किसी को भी मृतक के विषय में कोई जानकारी हाथ लगती है तो वह उनके नंबर 9592914119 या फिर चौकी प्रभारी परागपुर बलजिंदर सिंह के मोबाइल नंबर 9592914145 या कैंट थाने के मुंशी 9592914 319 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है ताकि उसकी पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें - CBSE 12th Result 2021: एमजीएन स्कूल की अक्षिता ने नान मेडिकल स्ट्रीम में पाए 99.2 फीसद अंक
यह भी पढ़ें - Punjab: रेहड़ी पर चिकन खाते समय 'घूरा' तो शराबी ने किशोर पर उड़ेल दी खौलते तेल की कढ़ाही, 2 दिन बाद बताई आपबीती