डीसी आफिस मुलाजिम यूनियन ने महासचिव बदला, नरेश कुमार संभालेंगे पद

डीसी आफिस मुलाजिम यूनियन ने महासचिव पद पर सेवाएं दे रहे मुनीश सैनी को बदल कर यह जिम्मेदारी नरेश कुमार कौल को दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:19 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:19 AM (IST)
डीसी आफिस मुलाजिम यूनियन ने महासचिव बदला, नरेश कुमार संभालेंगे पद
डीसी आफिस मुलाजिम यूनियन ने महासचिव बदला, नरेश कुमार संभालेंगे पद

जागरण संवाददाता, जालंधर

डीसी आफिस मुलाजिम यूनियन ने महासचिव पद पर सेवाएं दे रहे मुनीश सैनी को बदलकर यह जिम्मेदारी नरेश कुमार कौल को दे दी है। यूनियन के जिला प्रधान तेजिदर सिंह इसके लिए मुनीश सैनी के व्यस्त होने को कारण बताया है, जबकि डीसी आफिस में यूनियन की हड़ताल के दौरान सब रजिस्ट्रार वन में बतौर आरसी के पद पर सेवाएं देने के चलते यूनियन में मुनीश सैनी को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

दरअसल, मांगों को लेकर डीसी आफिस मुलाजिम यूनियन द्वारा पिछले कई दिनों से हड़ताल का दौर जारी है। इस बीच बीते सप्ताह मुलाजिमों के तबादले के चलते मुनीश शर्मा के स्थान पर मुनीश सैनी को तैनात किया गया था। इसके साथ ही सरकार ने तबादलों पर फिलहाल रोक लगा दी थी। हड़ताल के बीच ही प्रापर्टी की रजिस्ट्रियों का काम शुरू कर दिया गया था। इसमें यूनियन के महासचिव मुनीश सैनी ने बतौर आरसी के पद पर सेवाएं भी दी थी। शुक्रवार को उन्हें यूनियन के महत्वपूर्ण पद से मुक्त कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी