जालंधर के डीएवी कालेज ने 'इंसान और पर्यावरण स्वास्थ्य' विषय पर करवाया वेबिनार

डीएवी कालेज के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट आफ जूलाजी की तरफ से इंसान और पर्यावरण स्वास्थ्य नामक एक डीबीटी प्रायोजित वेबिनार आयोजित किया गया। इस सेशन का उद्देश्य प्रतिभागियों को पर्यावरण की सुरक्षा की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:05 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:05 PM (IST)
जालंधर के डीएवी कालेज ने 'इंसान और पर्यावरण स्वास्थ्य' विषय पर करवाया वेबिनार
डीएवी कालेज के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट आफ जूलाजी द्वारा एक वेबिनार आयोजित किया गया।

जालंधर, जेएनएन। डीएवी कालेज के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट आफ जूलाजी की तरफ से इंसान और पर्यावरण स्वास्थ्य नामक एक डीबीटी प्रायोजित वेबिनार आयोजित किया गया। इस सेशन का उद्देश्य प्रतिभागियों को पर्यावरण की सुरक्षा की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना था। यह वेबिनार डीएवी कालेज के साथ-साथ विभिन्न कालेजों के संकाय सदस्यों, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। यह सेशन गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स चंडीगढ़ से पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्मेंट के सहायक प्रोफेसर डा. सिमरजीत कौर द्वारा दिया गया था। विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीत पुरी और आयोजन सचिव डा. कपिला महाजन द्वारा डा. सिमरजीत कौर का स्वागत किया गया।

डा. सिमरजीत कौर ने बताया कि रोग जनकों के कारण होने वाले संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रसार के लिए जलवायु परिवर्तन कैसे उपयुक्त स्थिति पैदा कर रहा है। ये रोग ज्यादातर मच्छरों जैसे आर्थ्रोपोड वैक्टर से फैलते हैं। एंथ्रोपोजेनिक जलवायु परिवर्तन से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि वेक्टर जनित रोगों के वितरण और गंभीरता पर बहुत प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इसलिए उन्होंने सभी को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने और सफाई व्यवस्था को बरकार रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने वर्तमान समय में छात्रों को एंटोमोलाजिस्ट की मांग के बारे में भी बताया। अंत में डार्विन जूलॉजिकल सोसायटी, पीजी डिपार्टमेंट आफ जूलॉजी के अध्यक्ष डा. दीपक वधावन ने सभी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी