सत्ता पक्ष और विपक्ष आया साथ, 14 जून को सर्व धर्म प्रार्थना सभा के लिए एक साथ जोड़ेंगे हाथ

दैनिक जागरण के आह्वान पर 14 जून को सुबह 11 बजे कोरोना मृतकों की आत्मा की शांति तथा संक्रमितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए पंजाब में पक्ष-विपक्ष एक साथ नजर आएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:02 PM (IST)
सत्ता पक्ष और विपक्ष आया साथ, 14 जून को सर्व धर्म प्रार्थना सभा के लिए एक साथ जोड़ेंगे हाथ
सर्व धर्म प्रार्थना सभा 14 जून को।

जेएनएन, जालंधर। कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति तथा कोरोना पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए दैनिक जागरण की ओर से 14 जून को सुबह 11 बजे जो सर्व धर्म प्रार्थना सभा करवाई जा रही है, उसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष एकजुट हो गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सरकार के सभी मंत्री आगे आए हैं।

शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल, आप के अध्यक्ष भगवंत मान व भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए प्रार्थना में शामिल होने का संकल्प लिया है। सभी नेताओं ने एक आवाज में कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति, बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए इससे बढिय़ा तरीका नहीं हो सकता। सभी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस प्रार्थना में जुडऩे की अपील की है

किसने क्या कहा

परमेश्वर से प्रार्थना का प्रयास सराहनीय है। जागरण परिवार 'सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चिद् दुख भागभवेत' को चरितार्थ कर रहा है। कोरोना का असर पूरे संसार पर दिखाई दे रहा है। परमेश्वर से इसको दूर करने के लिए सामूहिक तौर पर प्रार्थना समय की जरूरत है। -राणा केपी सिंह, स्पीकर विधानसभा पंजाब

---

कोरोना के कारण बहुत से लोग जिंदगी की लड़ाई हार गए। कई आज भी इस महामारी से जंग लड़ रहे हैं। इनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दैनिक जागरण ने 14 जून को जो सर्व धर्म प्रार्थना रखी है, मैं सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील करता हूं। जो आज इस दुनिया में नहीं रहे, उनकी आत्मिक शांति के लिए भी प्रार्थना करता हूं। आइए, हम सभी इस प्रार्थना का हिस्सा बनें। -कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब

---

कोरोना महामारी ने हमसे कई प्रियजनों को छीन लिया है। इनकी आत्मिक शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन सराहनीय प्रयास है। हम सबको इस दिन प्रार्थना में शामिल होकर सभी के ठीक होने की परमात्मा से अरदास करनी चाहिए। -सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल

---

दैनिक जागरण की यह पहल सराहनीय है। इससे हम समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व निभा सकेंगे। हम सब को एकजुट होकर 14 जून को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रख कर इस अभियान से जुडऩा चाहिए। अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। -हरसिमरत कौर बादल, सांसद, शिअद

---

जिन परिवारों ने स्वजनों को खोया है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती। हमें पीडि़त लोगों की मदद करनी चाहिए। भगवान से हमारी प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें। पीडि़त परिवारों को हौसला दें। बीमार लोगों को स्वस्थ जीवन मिले। -सोम प्रकाश, केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री, भारत सरकार

---

कोरोना काल में जो लोग हमसे बिछड़ गए, उन्हेंं याद करने का जागरण ने जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। 14 जून की सर्व धर्म प्रार्थना में पूरे प्रदेश की जनता को हिस्सा लेना चाहिए। हम भी इस अभियान का हिस्सा बनते हुए दो मिनट का मौन रखेंगे। -अश्वनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

---

वाहेगुरु से यही अरदास है कि जल्द से जल्द देश को कोरोना महामारी से मुक्ति मिले। लाखों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। कई घरों में आइसोलेट हैं। इनके जल्द स्वस्थ होने व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए करवाई जा रही प्रार्थना का हिस्सा बनें। -भगवंत मान, सांसद, लोकसभा हलका संगरूर

कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए करवाई जा रही सर्व धर्म प्रार्थना दैनिक जागरण की सराहनीय पहल है। हम सब को इसका हिस्सा बनना चाहिए। इससे कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया जा सकता है। -सबरजीत कौर मानूके, विधायक (आप) उपनेता विरोधी पक्ष

रोजाना हजारों लोग कोरोना महामारी का ग्रास बन रहे हैं। डाक्टर, सेहतकर्मी व पुलिस प्रशासन की सेवा को शब्दों बयां नहीं किया जा सकता। जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना करवाना प्रशंसनीय कदम है। सभी एकजुट होकर प्रार्थना का हिस्सा बनें। -सुखदेव सिंह ढींडसा, राज्यसभा सदस्य व शिअद (संयुक्त) के प्रधान

दैनिक जागरण की ओर से कोरोना पीडि़तों की अच्छी सेहत और दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए विलक्षण प्रयास बेहद सराहनीय है। दैनिक जागरण समूह पहले भी समाजसेवा व समाज हित के प्रयासों में आगे रहा है। लोग बड़ी संख्या में प्रार्थना में शिरकत करें। -डा. दलजीत सिंह चीमा, मुख्त प्रवक्ता अकाली दल (बादल)

---

देश के बड़े समाचार पत्र समूह दैनिक जागरण की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का प्रयास किया गया है। हमें इस प्रयास को सफल बनाना चाहिए। 14 जून को सभी लोग मिलकर कोरोना के दौरान मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करें। -भारत भूषण आशु, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री

---

कोविड ने पूरे देश को झंझोड़कर रख दिया है। इस महामारी की वजह से बिछुड़े सभी लोगों को मैं श्रद्धासुमन अॢपत करता हूं। यह भी कामना करता हूं कि जो इस समय कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं वह जल्दी स्वास्थ्य लाभ करें। -विजय इंदर सिंगला, शिक्षा मंत्री पंजाब

---

मैं सभी लोगों से सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल होने की अपील करता हूं। जागरण ने पहले भी लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। अब लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया जा रहा विशेष प्रयास सराहनीय है। -सुखजिंदर सिंह रंधावा, सहकारिता मंत्री पंजाब

---

मेरे विभाग ने भी इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। गंभीर मरीजों को अच्छा इलाज देने का प्रयास किया है। कई लोगों की जान बचाई है। उपचाराधीन लोगों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रार्थना सभा में शामिल होने की अपील करता हूं। -ओपी सोनी, मेडिकल एजुकेशन मंत्री

--

मैं सभी पंजाबियों से प्रार्थना में शामिल होने का आग्रह करता हूं। यह प्रार्थना कोरोना महामारी से अपना जीवन गंवा चुके लोगों की आत्मिक शांति, कोरोना पीडि़तों के स्वास्थ्य लाभ और कोरोना योद्धाओं की हिम्मत बढ़ाने के लिए है। मैं भी परमात्मा से अरदास करूंगा। -साधू सिंह धर्मसोत, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण विभाग मंत्री

---

कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस, सेहत विभाग, सफाई कर्मचारी, गैर सरकारी संगठन व समाज सेवी संस्थाओं ने अहम भूमिका अदा की। इसके बावजूद लाखों को जान गंवानी पड़ी। मैं बिछुड़ी आत्माओं को श्रद्धांजलि भेंट करता हूं। -ब्रह्म मोहिंदरा, स्थानीय निकाय एवं संसदीय मामलों के मंत्री

---

कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया। इस महामारी के कारण मनुष्य जाति को वह सब कुछ देखना पड़ा, जिसकी उम्मीद भी नहीं थी। आज समय है कि महामारी के कारण जान गंवाने वालों लोगों को श्रद्धांजलि दी जाए। मैं भी अरदास करता हूं। -तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री

---

मेरे विभाग ने इस कठिन समय में बेरोजगार नौजवानों की आंखों में उम्मीद की किरण जगाई। उन्हें एक लाख से ज्यादा मौके उपलब्ध करवाए। महामारी से पूरा विश्व लड़ रहा है। मैं जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि भेंट करता हूं। -चरणजीत सिंह चन्नी, तकनीकी शिक्षा मंत्री

---

कोरोना त्रासदी में हमने भी कई अपनों को खोया, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। अब भी बहुत से लोग उपचाराधीन हैं। हम सभी मिलकर दिवंगत आत्माओं की शांति और कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए सामूहिक रूप से प्रभु चरणों में प्रार्थना करें। -डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश भाजपा महासचिव

---

बहुत से लोगों ने महामारी से जान गंवाई है। कुछ अब भी उपचाराधीन हैं। प्रभु चरणों में विलीन हो चुके लोगों की आत्मिक शांति और उपचाराधीन लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी मिल कर ईश्वर से प्रार्थना करें। यह हम सभी का फर्ज है। -तरुण चुघ, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

chat bot
आपका साथी