जालंधर में कोरोना मरीजों की मदद के लिए दैनिक जागरण ने चलाया गुडविल लंच अभियान, वकीलों ने की सराहना

कोरोना मरीजों की मदद के लिए दैनिक जागरण ने गुडविल लंच अभियान की शुरुआत की है। जालंधर की महिला वकीलों ने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना करते हुए कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को संबल देने के लिए अपील की है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:29 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:29 AM (IST)
जालंधर में कोरोना मरीजों की मदद के लिए दैनिक जागरण ने चलाया गुडविल लंच अभियान, वकीलों ने की सराहना
जालंधर में कोरोना मरीजों की मदद के लिए दैनिक जागरण ने चलाया गुडविल लंच अभियान।

जालंधर, जेएनएन।कोरोना से जूझ रहे मरीजों को हौसला देने के साथ-साथ समाज के सहयोग की भी जरूरत है। इससे से मरीज जल्द ही इस बीमारी से उबर कर बाहर आ सकेंगे। कोरोना मरीजों की मदद के लिए दैनिक जागरण ने गुडविल लंच अभियान की शुरुआत की है। इसमें समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है। जालंधर की महिला वकीलों ने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना करते हुए कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को संबल देने के लिए अपील की है।

दैनिक जागरण ने गुडविल लंच शुरू करके हम सबको संकट के काल में महामारी से जूझ रहे लोगों को मदद करने के लिए एक मंच प्रदान किया है, जो कि काबिले तारीफ है। इसमें अधिक से अधिक लोग जुड़ें।

एडवोकेट राजविंदर कौर वड़ैच, पूर्व कार्यकारी सदस्य, डीबीए जालंधर।

संक्रमण के इस दौर में जहां करीबी भी अपनों से दूरी बनाने में लगे हुए हैं, वहीं दैनिक जागरण की तरफ से शुरू किया गया गुडविल लंच अभियान प्रशंसनीय है। किसी को खाना खिलाना पुण्य का कार्य है

- एडवोकेट हरजीत कौर।

कोरोना ने इंसान के कई रूप दिखाए हैं। इससे कई बार शर्मसार होना पड़ा तो कई बार गर्व भी हुआ कि हमारे बीच ऐसे भी लोग रहे हैं, जिनमें इंसानियत अभी भी जिंदा है। उन लोगों को सलाम है जो मरीजों की मदद कर रहे हैं।

- एडवोकेट हरशरण कौर।

दैनिक जागरण की तरफ से गुडविल लंच की पहल बेहतरीन प्रयास है। मेरी लोगों से यह अपील है कि वो दैनिक जागरण की मुहिम का हिस्सा बनकर कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आएं।

एडवोकेट रीमा चंद, जालंधर।

कोरोना मरीजों की मदद के लिए शुरू की गई दैनिक जागरण की ये मुहिम समाज के लिए एक अच्छा संदेश देने वाली है। इसके साथ समाज के हर वर्ग को जुडऩा चाहिए। यह मानवता का कार्य है।

एडवोकेट अंजू बाला।

देश और पूरा विश्व इस समय बड़े संकट से जूझ रहा है। ऐसे वक्त में कोरोना मरीजों की मदद करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार व प्रशासन के साथ समाज को भी हाथ मिलाकर आगे आना होगा।

एडवोकेट मंजू बाला

गुडविल लंच के साथ दैनिक जागरण ने कोरोना मरीजों के लिए बेहतर प्रयास किया है। इसमें सभी लोगों को शामिल होकर इस नेक कार्य को सार्थक करना होगा। इस वक्त यह प्रयास किसी के लिए वरदान बन जाएगा।

एडवोकेट सोनिया।

दैनिक जागरण की तरफ से कोरोना मरीजों के लिए उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है। इसमें महिलाओं के साथ-बच्चे भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए।

एडवोकेट सुदेश कुमारी।

सिविल अस्पताल या घर जहां कहीं भी कोरोना के मरीज इलाज करवा रहे हैं, उनकी मदद करना आवश्यक है। दैनिक जागरण ने यह पहल करके सभी को एक नई राह दिखाई है। इसमें सभी सहयोग करें।

एडवोकेट मानसी महाजन।

इस मुश्किल समय में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेवारी है कि जो लोग भी इस बीमारी से पीडि़त हैं उनकी मदद करें। दैनिक जागरण ने जो रास्ता दिखाया है वह सर्वोत्तम है और इस पर सभी को चलना चाहिए।

एडवोकेट गोमती भगत

chat bot
आपका साथी